navbharattimes.indiatimes.com · Feb 27, 2026 · Collected from GDELT
Published: 20260227T123000Z
Authored by: अनवर अंसारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•27 Feb 2026, 5:35 pm ISTमेडिकल स्टूडेंट्स (फोटो- Pexels)Philippines Medical Colleges List: भारत में मेडिकल सीटों की कम संख्या और प्राइवेट कॉलेजों की महंगी फीस की वजह से ज्यादातर भारतीय विदेश में MBBS करने जाते हैं। इनके बीच वैसे तो ज्यादातर मध्य एशियाई और पूर्वी यूरोप के देश मेडिकल एजुकेशन के लिए पॉपुलर हैं। मगर दक्षिण एशिया में स्थित फिलीपींस भी एक ऐसा देश है, जहां से मेडिकल डिग्री ली जा सकती है। यहां पर मेडिकल डिग्री को MBBS नहीं, बल्कि डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) के तौर पर जाना जाता है।Study Abroad 2025: PR, नौकरी और कम फीस भारतीय छात्रों के लिए ये देश है बेस्ट!हालांकि, फिलीपींस हो या फिर कोई भी देश, विदेश से मेडिकल डिग्री लेने से पहले भारतीय छात्रों को एक बात समझ लेनी चाहिए। उन्हें सही मेडिकल कॉलेज में ही एडमिशन लेना होगा, तभी जब वे डिग्री लेकर भारत वापस लौटेंगे तो उन्हें प्रैक्टिस की इजाजत दी जाएगी। भारतीय छात्रों को सिर्फ उन्हीं मेडिकल कॉलेजों या यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेना चाहिए, जहां नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की गाइडलाइंस का पालन किया जाता है। फिलीपींस में कई यूनिवर्सिटीज NMC गाइडलाइंस पर चलती हैं। NMC गाइडलाइंस का पालन क्यों जरूरी है?दरअसल, विदेश से मेडिकल डिग्री लेने वाले स्टूडेंट्स को भारत में प्रैक्टिस के लिए 'फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन' (FMGE) देना पड़ता है। ये एग्जाम तभी दिया जा सकता है, जब स्टूडेंट ने एडमिशन से पहले नीट क्वालिफाई किया हो और ऐसे संस्थान से पढ़ाई की है, जो NMC की शर्तों पर डिग्री देता है। आसान भाषा में कहें तो वह NMC अप्रूव्ड है। इस तरह हर उस स्टूडेंट के लिए NMC की गाइडलाइंस वाली यूनिवर्सिटी से पढ़ना जरूरी है, जो आगे चलकर भारत में प्रैक्टिस का इरादा रखते हैं।फिलीपींस के NMC अप्रूव्ड मेडिकल कॉलेज सीरियल नंबर कॉलेज/यूनिवर्सिटी की नाम 1. अमे मेडिकल स्कूल (AMA School of Medicine) 2. एंजिल्स यूनिवर्सिटी फाउंडेशन स्कूल ऑफ मेडिसिन (Angeles University Foundation School of Medicine) 3. कागायन स्टेट यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड सर्जरी (Cagayan State University College of Medicine and Surgery) 4. लायसियम नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी (Lyceum Northwestern University) 5. सेंट लुइस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन (St. Louis University School of Medicine) 6. सेंट पॉल यूनिवर्सिटी फिलीपींस स्कूल ऑफ मेडिसिन (St. Paul University Philippines School of Medicine) 7. वर्जिन मिलाग्रोसा यूनिवर्सिटी फाउंडेशन कॉलेज ऑफ मेडिसिन (Virgen Milagrosa University Foundation College of Medicine) 8. मनीला कॉलेज ऑफ मेडिसिन (Manila College of Medicine - University of the Philippines Manila) 9. मनीला सेंट्रल यूनिवर्सिटी फिलिमोन डी. तंचोको फाउंडेशन कॉलेज ऑफ मेडिसिन (Manila Central University Filemon D. Tanchoco Foundation College of Medicine) 10. एमिलियो एगुइनाल्डो कॉलेज स्कूल ऑफ मेडिसिन (Emilio Aguinaldo College School of Medicine) 11. आवर लेडी ऑफ फातिमा यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन (Our Lady of Fatima University College of Medicine) 12. यूनिवर्सिटी ऑफ परपेचुअल हेल्प सिस्टम डल्टा (University of Perpetual Help System DALTA) 13. यूनिवर्सिटी ऑफ परपेचुअल हेल्प सिस्टम डल्टा जोनेल्टा फाउंडेशन स्कूल ऑफ मेडिसिन (University of Perpetual Help System DALTA Jonelta Foundation School of Medicine) 14. सेबू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन (Cebu Institute of Medicine) 15. गुलस कॉलेज ऑफ मेडिसिन यूनिवर्सिटी ऑफ द विसायास (Gullas College of Medicine University of the Visayas) 16. मतियास एच. अजनार मेमोरियल कॉलेज ऑफ मेडिसिन (Matias H. Aznar Memorial College of Medicine) 17. साउथवेस्टर्न यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन (Southwestern University School of Medicine) 18. यूनिवर्सिटी ऑफ सेबू कॉलेज ऑफ मेडिसिन (University of Cebu College of Medicine) 19. रेमेडियोस टी. रोमुआल्डेज मेडिकल फाउंडेशन कॉलेज ऑफ मेडिसिन (Remedios T. Romualdez Medical Foundation College of Medicine) 20. बिकोल क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ मेडिसिन (Bicol Christian College of Medicine) 21. बिकोल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन (Bicol University College of Medicine) 22. दावाओ मेडिकल स्कूल फाउंडेशन कॉलेज ऑफ मेडिसिन (Davao Medical School Foundation College of Medicine) 23. डी ला सल्ले मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज इंस्टीट्यूट कॉलेज ऑफ मेडिसिन (De La Salle Medical and Health Sciences Institute College of Medicine) 24. डॉ. फ्रांसिस्को क्यू. डुक मेडिकल फाउंडेशन कॉलेज ऑफ मेडिसिन (Dr. Francisco Q. Duque Medical Foundation College of Medicine) 25. पीएलटी कॉलेज इंक कॉलेज ऑफ मेडिसिन (PLT College Inc College of Medicine) 26. यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्दर्न फिलीपींस कॉलेज ऑफ मेडिसिन (University of Northern Philippines College of Medicine) फिलीपींस के मेडिकल कॉलेजों की ये लिस्ट 'नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज' (NBEMS) की 2024 की रिपोर्ट से ली गई है। FMGE एग्जाम करवाने की जिम्मेदारी NBEMS के पास ही है। इस लिस्ट में अगर कोई यूनिवर्सिटी शामिल है, तो इसका मतलब है कि उसने NMC की गाइडलाइंस का पालन किया है और अब वहां से पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को भारत में प्रैक्टिस के लिए FMGE एग्जाम देने की इजाजत दी जा रही है। हालांकि, स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे इन कॉलेजों में एडमिशन से पहले एक बार संस्थान के अधिकारियों से जरूर ये पूछें कि यहां पर NMC के नियमों का पालन किया ज रहा है या नहीं।लेखक के बारे मेंअनवर अंसारीअनवर अंसारी, नवभारत टाइम्स डिजिटल में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। वह पिछले एक साल से विदेश में पढ़ाई, नौकरी, फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन और वीजा संबंधी खबरें कवर कर रहे हैं। इससे पहले अनवर ने अमर उजाला, टीवी9 भारतवर्ष और एबीपी न्यूज जैसे संस्थानों में काम किया है। वे नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज पर काम कर चुके हैं। देश-विदेश से जुड़ी घटनाओं पर लिखने के अलावा उन्हें डिफेंस और नॉलेज स्टोरीज लिखने का भी अनुभव है। अनवर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ेंEducationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर