NewsWorld
PredictionsDigestsScorecardTimelinesArticles
NewsWorld
HomePredictionsDigestsScorecardTimelinesArticlesWorldTechnologyPoliticsBusiness
AI-powered predictive news aggregation© 2026 NewsWorld. All rights reserved.
Trending
MilitaryIranTalksNuclearFebruaryTimelineIranianSignificantChinaDigestCaliforniaDiscoveryCompanyWarnerFridayFacesHumanTechSecurityTariffsStrikesHealthMarketPrices
MilitaryIranTalksNuclearFebruaryTimelineIranianSignificantChinaDigestCaliforniaDiscoveryCompanyWarnerFridayFacesHumanTechSecurityTariffsStrikesHealthMarketPrices
All Articles
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live : आज शहर की सरकार का फैसला , झारखंड के 48 नगर निकायों में काउंटिंग
navbharattimes.indiatimes.com
Published about 9 hours ago

Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live : आज शहर की सरकार का फैसला , झारखंड के 48 नगर निकायों में काउंटिंग

navbharattimes.indiatimes.com · Feb 27, 2026 · Collected from GDELT

Summary

Published: 20260227T013000Z

Full Article

Hindi NewsstatejharkhandranchiJharkhand Nagar Nikay Chunav Result 2026 Live Vote Counting District Ward Wise Municipal Election Result Sec Jharkhand Gov InLIVE NOWWritten By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•27 Feb 2026, 8:31 amJharkhand Nagar Nikay Chunav Result 2026 Live Updates: मतों की पेटियां खुलने लगी है। झारखंड में 'स्थानीय स्वशासन' के भविष्य का फैसला आज हो रहा है। राज्य के 48 नगर निकायों, जिनमें रांची, धनबाद और जमशेदपुर जैसे बड़े शहर शामिल हैं, वहां मतदान की गिनती आज सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी 1,309 मतगणना टेबलों पर पारदर्शी प्रक्रिया का दावा किया है। बैलेट पेपर (मतपत्र) से चुनाव हुए हैं, जिसके कारण नतीजों की घोषणा में समय लग सकता है। ये चुनाव न केवल स्थानीय विकास बल्कि सत्ताधारी इंडिया गठबंधन और विपक्षी भाजपा के जनाधार की अग्निपरीक्षा भी माना जा रहा है। तो आप नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ बने रहे, लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।08:31 AM, Feb 27 202608:12 AM, Feb 27 2026Jharkhand Nikay Election Live Updates: सबसे पहले वार्ड पार्षदों के लिए काउंटिंगझारखंड में 48 नगर निकायों के लिए 'महासंग्राम' के नतीजे आज देर शाम तक आ जाएंगे। सुबह 8 बजे से रांची, धनबाद और जमशेदपुर सहित बड़े शहरों में मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो चुकी है।चुनाव मतपत्रों के जरिए हुए हैं, इसलिए परिणाम आने में देरी संभव है।निकाय के लिए 1,309 टेबलों पर मतगणना हो रही है।सत्ताधारी इंडिया गठबंधन और भाजपा के लिए साख की लड़ाई है।08:00 AM, Feb 27 2026Jharkhand Nikay Chunav Result: काउंटिंग सेंटर पर गहम-गहमी बढ़ने लगीझारखंड नगर निकाय चुनाव काउंटिंग सेंटर पर गहम-गहमी बढ़ने लगी है। सुबह 8 बजे का वक्त शेड्यूल किया गया है। चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में कुल 1309 टेबल लगाए हैं, ताकि गणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। चूंकि इस बार मतदान बैलेट पेपर से हुआ है, इसलिए आयोग ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। स्टाफ की तैनाती से लेकर सीसीटीवी निगरानी और त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।07:50 AM, Feb 27 2026Jharkhand Nikay Chunav Today Result: सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद इंतजामझारखंड निर्वाचन आयोग ने पारदर्शी मतगणना के लिए पार्षद और मेयर पदों की गिनती अलग-अलग टेबलों पर करने का फैसला लिया है। वार्ड-वार पार्षदों की गिनती के साथ ही पूरे निकाय के आधार पर मेयर पद के मत गिने जाएंगे। शांति व्यवस्था हेतु काउंटिंग सेंटरों पर पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय बल का त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। पर्यवेक्षकों और एजेंटों की निगरानी में होने वाली इस प्रक्रिया में निष्पक्षता हेतु ईवीएम की रैंडम चेकिंग भी की गई है।07:37 AM, Feb 27 2026Jharkhand Nikay Chunav Result News: मतगणना की टाइमिंग ज्यादा होने की उम्मीदझारखंड निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतों की गिनती की अवधि निकाय के आकार और वार्डों की संख्या पर निर्भर करेगी। छोटे निकायों में जहां 2-3 राउंड में गणना पूरी हो सकती है, वहीं बड़े नगर निगमों जैसे रांची में 5 राउंड और बोकारो में 9 राउंड तक लगने की संभावना है। बैलेट पेपर से चुनाव होने के कारण प्रक्रिया में समय लगना स्वाभाविक है, लेकिन आयोग ने निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हर राउंड के बाद आंशिक परिणामों की घोषणा करने के निर्देश दिए हैं।07:24 AM, Feb 27 2026Jharkhand Nikay Chunav Result Live Update: पहले की तरह झटपट नहीं आएंगे रिजल्टबताया जा रहा है कि अधिकांश निकायों के अंतिम परिणाम आज देर शाम तक आने की उम्मीद है। हालांकि, बड़े निकायों में काउंटिंग लंबा खींचने पर आधिकारिक घोषणा 28 फरवरी तक भी जा सकती है। अंतिम रिजल्ट पूरी तरह प्रमाणित होने के बाद ही जारी किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी से की जा रही है, और पल-पल के अपडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और मीडिया के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।07:10 AM, Feb 27 2026Jharkhand Nikay Chunav Result Update: पहले वार्ड पार्षद फिर मेयर के मतों की गिनतीनिकाय चुनाव में मतगणना की प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए पार्षद (वार्ड सदस्य) और मेयर (अध्यक्ष) के मतों की गिनती अलग-अलग की जाएगी। नियमानुसार, सबसे पहले वार्ड पार्षदों के मतों की गणना मल्टी-राउंड में होगी। इसके बाद ही मेयर या अध्यक्ष पद के लिए पड़े वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। प्रत्याशियों की संख्या के आधार पर राउंड तय किए गए हैं, जो पारदर्शिता बनाए रखने में मदद करेंगे।06:55 AM, Feb 27 2026Jharkhand Nikay Chunav Result Live: सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतों की गिनतीझारखंड के सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रत्याशियों की संख्या के आधार पर गणना एक से नौ राउंड तक चलेगी। रांची नगर निगम में सबसे अधिक 225 टेबल लगाए गए हैं, जहां पांच राउंड में गिनती पूरी होने की उम्मीद है। प्रशासन ने कहा है कि बैलेट पेपर की वजह से प्रक्रिया लंबी खींच सकती है।06:40 AM, Feb 27 2026Jharkhand Nikay Chunav Result News: बैलेट पेपर से चुनाव में 'नोटा' का अभावअबकी बार झारखंड नगर निकाय चुनाव में निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा बदलाव करते हुए मतदान मतपत्रों (बैलेट पेपर) के जरिए कराया। दिलचस्प बात ये रही कि मतपत्रों पर 'नोटा' (None of the Above) का विकल्प मौजूद नहीं था, यानी मतदाताओं को मैदान में मौजूद उम्मीदवारों में से ही किसी एक को चुनना अनिवार्य था।06:19 AM, Feb 27 2026Jharkhand Nikay Chunav Result Live Update: गैर-दलीय चुनाव में दलों की प्रतिष्ठा दांव परतकनीकी रूप से झारखंड नगर निकाय चुनाव गैर-दलीय आधार पर लड़ा गया और उम्मीदवारों को व्यक्तिगत चुनाव चिह्न दिए गए। हालांकि, वास्तविकता में भाजपा, झामुमो और कांग्रेस जैसे प्रमुख दलों ने अपने समर्थित उम्मीदवारों के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया है। धनबाद जैसे क्षेत्रों में तो सत्ताधारी गठबंधन के घटक दल (झामुमो, कांग्रेस, आरजेडी) ही एक-दूसरे के सामने मजबूती से डटे नजर आए।06:00 AM, Feb 27 2026Jharkhand Nikay Chunav Result: आरक्षण के नए समीकरण वाला भी दांवझारखंड के इतिहास में पहली बार नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), महिलाओं और पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए विस्तृत आरक्षण व्यवस्था लागू की गई। इस नई व्यवस्था के कारण कई नए चेहरों को चुनावी राजनीति में आने का मौका मिला है, जिससे सामाजिक समीकरणों के बदलने की पूरी संभावना है।06:00 AM, Feb 27 2026Jharkhand Nikay Chunav Today Result: 2018 के मुकाबले मतदान प्रतिशत में मामूली गिरावटझारखंड नगर निकाय चुनाव में कुल 63.05 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ये आंकड़ा वर्ष 2018 में हुए पिछले निकाय चुनाव (64.66%) की तुलना में थोड़ा कम है। हालांकि, मतदान केंद्रों पर महिलाओं और युवाओं का उत्साह काफी देखा गया था, जो अब परिणामों में तब्दील होने वाला है।05:37 AM, Feb 27 2026Jharkhand Nikay Chunav Result Live: भाजपा के 2018 के दमदार प्रदर्शन की चुनौतीझारखंड नगर निकाय के पिछले चुनाव (2018) में जब दलीय आधार पर वोटिंग हुई थी, तब भाजपा ने 34 में से 21 निकायों पर जीत हासिल कर अपना दबदबा बनाया था। रांची, हजारीबाग और मेदिनीनगर जैसे प्रमुख निगमों पर भाजपा का कब्जा था। इस बार बिना पार्टी सिंबल के चुनाव होने के बावजूद भाजपा अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश में है, जबकि सत्ताधारी गठबंधन इसे चुनौती दे रहा है।05:49 AM, Feb 27 2026Jharkhand Mayor Result Update: झारखंड के 9 नगर निगमों में कौन होगा मेयर?झारखंड में कुल 9 नगर निगम है, जिनमें आज नगर काउंटिंग होनी है। मतगणना को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।रांची नगर निगमधनबाद नगर निगमजमशेदपुर नगर निगमचास नगर निगम (बोकारो)देवघर नगर निगमहजारीबाग नगर निगमगिरिडीह नगर निगमआदित्यपुर नगर निगम (सरायकेला-खरसावां)मेदिनीनगर नगर निगम (पलामू)05:47 AM, Feb 27 2026Jharkhand Nikay Chunav Result Live Update: झारखंड के सभी 20 नगर परिषदों के लिए मतगणनाझारखंड में फिलहाल कुल 20 नगर परिषद (Municipal Councils) हैं। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद के लिए चुनाव हुए हैं, जिनका आज अलग-अलग जगहों पर काउंटिंग की तैयारी है।गढ़वा नगर परिषदविश्रामपुर नगर परिषद (पलामू)चतरा नगर परिषदझुमरी तिलैया नगर परिषद (कोडरमा)मधुपुर नगर परिषद (देवघर)गोड्डा नगर परिषदसाहिबगंज नगर परिषदपाकुड़ नगर परिषददुमका नगर परिषदमिहिजाम नगर परिषद (जामताड़ा)चिरकुंडा नगर परिषद (धनबाद)फुसरो नगर परिषद (बोकारो)रामगढ़ नगर परिषदलोहरदगा नगर परिषदगुमला नगर परिषदसिमडेगा नगर परिषदखूंटी नगर परिषदचाईबासा नगर परिषद (पश्चिमी सिंहभूम)चक्रधरपुर नगर परिषद (पश्चिमी सिंहभूम)कपाली नगर परिषद (सरायकेला-खरसावां)05:46 AM, Feb 27 2026Jharkhand Nikay Chunav Result News: झारखंड के 19 नगर पंचायतों के लिए मतगणनाझारखंड नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायतों की जंग भी कम दिलचस्प नहीं है। राज्य में फिलहाल 19 नगर पंचायतें हैं। जिनके लिए आज काउंटिंग की तैयारी है।बासुकीनाथ नगर पंचायतबुंडू नगर पंचायतहुसैनाबाद नगर पंचायतजामताड़ा नगर पंचायतखूंटी नगर पंचायतकोडरमा नगर पंचायतलातेहार नगर पंचायतमझिआंव नगर पंचायतराजमहल नगर पंचायतसरायकेला नगर पंचायतनगर उंटारी नगर पंचायतचाकुलिया नगर पंचायतडोमचांच नगर पंचायतबरहरवा नगर पंचायतछत्तरपुर नगर पंचायतधनवार नगर पंचायतहरिहरगंज नगर पंचायतबड़की सरिया नगर पंचायतमहागामा नगर पंचायत05:34 AM, Feb 27 2026Jharkhand Nikay Chunav Today Result: झारखंड की सियासत का लिटमस टेस्टझारखंड के 48 निकायों (9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत) के परिणाम राज्य की भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे। 1087 वार्डों के ये नतीजे बताएंगे कि झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार की लोकप्रियता शहरी क्षेत्रों में कितनी बरकरार है और भाजपा का संगठनात्मक ढांचा कितना मजबूत हुआ है।Jharkhand Municipal Election Result 2026 Live: झारखंड नगर निकाय की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। 48 नगर निकायों में हुए मतदान के बाद आज सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। बैलेट पेपर से हुए इस चुनाव में 1 हजार 309 टेबलों पर काउंटिंग की जा रही। निकाय चुनाव में 63.05% मतदान हुए हैं। राज्य के 9 नगर निगमों और 39 निकायों की कमान किसके हाथ जाएगी, इसका फैसला आज शाम तक होने की उम्मीद है। ऐसे में आप एनबीटी ऑनलाइन के साथ बने रहे, यहां आपको पल-पल का अपडेट मिल रहा है।


Share this story

Read Original at navbharattimes.indiatimes.com

Related Articles

navbharattimes.indiatimes.comabout 16 hours ago
जापान से ज्यादा ऊर्जा खपा रहा AI , जलवायु संकट पर नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत की चेतावनी

Published: 20260226T184500Z

navbharattimes.indiatimes.com1 day ago
Vitamin D Deficiency Signs , शरीर के किस हिस्से को है विटामिन - डी की सबसे ज्यादा जरूरत ? कमी होने पर मिलते हैं 6 संकेत - which body part depends on vitamin d majorly know signs of vitamin d deficiency - Health - wellness News

Published: 20260226T051500Z

navbharattimes.indiatimes.com1 day ago
Mumbai Fruit Vendor , फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर बेचते थे मुंबई के फ्रूड्स सेलर , मलाड से गिरफ्तार - police arrested two vendors in malad for applying rat poison to fruits - Crime News

Published: 20260226T024500Z

navbharattimes.indiatimes.com4 days ago
तगड़ी कैसे हो पसली , जब दवा ही नकली , पटना वाली फैक्ट्री के बारे में जान कर हैरान रह जाएंगे

Published: 20260223T124500Z

navbharattimes.indiatimes.com5 days ago
Bad Breath Treatment , Bad Breathe : मुंह की बदबू से छुटकारा पाने का आसान तरीका , मगर पहले पता करें इसका कारण , तभी दूर होगी समस्या - how to get rid of bad mouth smell naturally - Health - wellness News

Published: 20260222T084500Z

navbharattimes.indiatimes.com5 days ago
Turkey Nuclear Weapon Nato India Worry , तुर्की NATO की छतरी के नीचे कभी भी बना सकता है परमाणु बम , भारत को चिंता करनी चाहिए , अमेरिकी एक्सपर्ट की चेतावनी - turkey nuclear weapon nato erdogan islamic caliph pakistan ties india must worry - Rest of Eu...

Published: 20260222T071500Z