navbharattimes.indiatimes.com · Mar 1, 2026 · Collected from GDELT
Published: 20260301T043000Z
Curated by: विवेक सिंह|नवभारतटाइम्स.कॉम•1 Mar 2026, 9:28 am ISTदुबई के बुर्ज अल-अरब पर ईरान का ड्रोन हमलादुबई/तेहरान: अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इसमें संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई को निशाना बनाया गया है। ईरान ने दुबई के मशहूर लग्जरी होटल बुर्ज अल अरब पर हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक अटैक ड्रोन के बिल्डिंग से टकराने के बाद आग की लपटें उठने लगीं। दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स पर कहा, अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक ड्रोन को रोका गया था। उसका मलबा बुर्ज अरब के बाहरी हिस्से से टकरा गया, जिससे हल्की आग लग गई।दुनिया का पहला सेवन-स्टार होटलगनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने का मौत की खबर नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है। बयान में आगे कहा गया कि सिविल डिफेंस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और घटना पर काबू पा लिया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बुर्ज अल-अरब पाल के आकार की एक इमारत है, जिसने खुद को दुबई की पहचान के रूप में जोड़ लिया है। इसके दुनिया का पहला सेवन-स्टार होटल भी कहा जाता है। हालांकि, होटल अपने प्रचार में इसका इस्तेमाल नहीं करता है।दुबई एयरपोर्ट पर भी हमलाइसके अलावा द पाम होटल और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया गया है। दुबई के मीडिया ऑफिस ने एक्स पर लिखा कि दुबई इंटरनेशनल के एक कॉन्कोर्स को एक घटना में मामूली नुकसान हुआ, जिसे जल्दी से काबू कर लिया गया। इसने बताया कि घटना में चार लोग घायल हुए हैं। दुबई मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा टूरिज्म और ट्रेड हब है। इसका एयरपोर्ट दुनिया के सबसे बिजी ट्रैवल हब में से एक है।ईरान ने UAE पर दागे 137 मिसाइल और 209 ड्रोनसंयुक्त अरब अमीरात ने कहा है कि ईरान उसे इलाके में 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन दागे, जिसमें से ज्यादातर को डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया। ईरान ने अबू-धाबी, दुबई और कतर की राजधानी दोहा पर मिसाइलें दागी हैं। ईरानी हमलों के चलते एयरलाइंस ने शनिवार को पूरे मिडिल ईस्ट में उड़ानें रोक दीं, जिसमें दुबई और अबू धाबी से आने-जाने वाली फ्लाइट भी शामिल थीं।ईरान क्यों कर रहा पड़ोसियों पर हमला?शनिवार को इजरायल और अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने अप्रत्याशित रूप से बड़े पैमाने पर पड़ोसी देशों के ऊपर हमले किए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि ईरान इन पड़ोसियों पर एक रणनीति के तहत हमले कर रहा है। यूएई और कतर जैसे देश मध्य पूर्व में अमेरिका के बड़े सहयोगी है। तेहरान का मानना है कि हमलों के बाद इन देशों की सरकारें अमेरिका पर दबाव बनाएंगा जिससे ईरान पर हमलें रुकेंगे। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि खाड़ी देश ने ईरानी हमलों के बावजूद अमेरिका पर दबाव न बनाने की नीति अपनाई है।लेखक के बारे मेंविवेक सिंहविवेक सिंह, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में चीफ प्रिसिंपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में उनका करीब 12 वर्षों का अनुभव है। वह इंटरेशनल अफेयर्स (वर्ल्ड सेक्शन) को कवर कर रहे हैं। मिडिल ईस्ट, दक्षिण-पूर्व एशिया और पूर्वी एशिया के घटनाक्रम में विशेष रुचि है। अमर उजाला देहरादून के साथ डिजिटल पारी की शुरुआत की और फिर वन इंडिया हिंदा,एबीपी न्यूज से होते हुए नवभारत टाइम्स तक यह सफर जारी है। इस बीच न्यूज18 यूपी/उत्तराखंड के साथ टीवी की दुनिया और वीडियो न्यूज ऐप प्लेटफॉर्म के साथ भी काम किया। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।... और पढ़ेंWorldकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर