NewsWorld
PredictionsDigestsScorecardTimelinesArticles
NewsWorld
HomePredictionsDigestsScorecardTimelinesArticlesWorldTechnologyPoliticsBusiness
AI-powered predictive news aggregation© 2026 NewsWorld. All rights reserved.
Trending
IranTalksMilitaryFebruaryNuclearEpsteinTimelineGovernmentStrikesHealthDigestTrumpDocumentsThursdayRefundFileElectionsIranianPolicyDiplomaticCoalitionTargetingResearchReforms
IranTalksMilitaryFebruaryNuclearEpsteinTimelineGovernmentStrikesHealthDigestTrumpDocumentsThursdayRefundFileElectionsIranianPolicyDiplomaticCoalitionTargetingResearchReforms
All Articles
Mumbai Fruit Vendor , फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर बेचते थे मुंबई के फ्रूड्स सेलर , मलाड से गिरफ्तार - police arrested two vendors in malad for applying rat poison to fruits - Crime News
navbharattimes.indiatimes.com
Published about 21 hours ago

Mumbai Fruit Vendor , फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर बेचते थे मुंबई के फ्रूड्स सेलर , मलाड से गिरफ्तार - police arrested two vendors in malad for applying rat poison to fruits - Crime News

navbharattimes.indiatimes.com · Feb 26, 2026 · Collected from GDELT

Summary

Published: 20260226T024500Z

Full Article

फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर बेचते थे मुंबई के फ्रूड्स सेलर, मलाड से गिरफ्तारCurated by: शशि मिश्रा|नवभारतटाइम्स.कॉम•26 Feb 2026, 6:46 am ISTफल बेचनेवाला युवक मुंबई : मलाड पश्चिम इलाके में फल बेचने वाले दो शख्स गिरफ्तार किए गए हैं। उनके ऊपर आरोप है कि वे फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर बेचते थे। उनकी इस हरकत का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। मुंबई पुलिस ने स्थानीय निवासी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने विक्रेताओं की सड़क किनारे की दुकान से रैटोल नामक पदार्थ बरामद किया, जो पीले फास्फोरस जैसे जहरीले रसायनों से युक्त एक व्यावसायिक रूप से उपलब्ध चूहा मारने वाला उत्पाद है। दुकान को सील कर दिया गया है।पुलिस रिपोर्ट में आरोपियों की पहचान मनोज संगमलाल केसरवानी (42) और राहुल सदानलाल केसरवानी (25) के रूप में हुई है, दोनों मलाड पश्चिम के राजनपाड़ा के निवासी हैं। उन्हें उसी दिन बाद में बोरीवली स्थित अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया।फलों को चूहों से बचाने के लिए छिड़कते थे जहरजांच के दौरान आरोपियों ने माना कि कि वे फलों को चूहों से बचाने के लिए जहरीला पदार्थ छिड़कते थे। पुलिस के अनुसार, यह हरकत न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सामने आने के बाद फलों की अन्य दुकानों की भी जांच शुरू कर दी गई है।कुणाल सालुंके नामक एक नागरिक ने रात करीब 9 बजे मलाड पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो में एक विक्रेता केले को छूते हुए और उस पर क्रीम जैसा पदार्थ फैलाते हुए दिखाई दे रहा है।लेखक के बारे मेंशशि मिश्राशशि पांडेय मिश्रा, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, क्राइम, हेल्थ और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखती हैं। पत्रकारिता में 18 साल का अनुभव रखतीं हैं। करियर की शुरुआत दैनिक जागरण कानपुर से. आई नेक्स्ट, सहारा, नवभारत टाइम्स में काम किया है।... और पढ़ेंMetroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर


Share this story

Read Original at navbharattimes.indiatimes.com

Related Articles

navbharattimes.indiatimes.comabout 5 hours ago
जापान से ज्यादा ऊर्जा खपा रहा AI , जलवायु संकट पर नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत की चेतावनी

Published: 20260226T184500Z

navbharattimes.indiatimes.comabout 18 hours ago
Vitamin D Deficiency Signs , शरीर के किस हिस्से को है विटामिन - डी की सबसे ज्यादा जरूरत ? कमी होने पर मिलते हैं 6 संकेत - which body part depends on vitamin d majorly know signs of vitamin d deficiency - Health - wellness News

Published: 20260226T051500Z

navbharattimes.indiatimes.com3 days ago
तगड़ी कैसे हो पसली , जब दवा ही नकली , पटना वाली फैक्ट्री के बारे में जान कर हैरान रह जाएंगे

Published: 20260223T124500Z

navbharattimes.indiatimes.com5 days ago
Bad Breath Treatment , Bad Breathe : मुंह की बदबू से छुटकारा पाने का आसान तरीका , मगर पहले पता करें इसका कारण , तभी दूर होगी समस्या - how to get rid of bad mouth smell naturally - Health - wellness News

Published: 20260222T084500Z

navbharattimes.indiatimes.com5 days ago
Turkey Nuclear Weapon Nato India Worry , तुर्की NATO की छतरी के नीचे कभी भी बना सकता है परमाणु बम , भारत को चिंता करनी चाहिए , अमेरिकी एक्सपर्ट की चेतावनी - turkey nuclear weapon nato erdogan islamic caliph pakistan ties india must worry - Rest of Eu...

Published: 20260222T071500Z

navbharattimes.indiatimes.com5 days ago
जाति - जाति का शोर मचाते केवल कायर , क्रूर ; दिनकर की कविता यूपी विधानसभा में सीएम योगी ने क्यों पढ़ी

Published: 20260221T114500Z