NewsWorld
PredictionsDigestsScorecardTimelinesArticles
NewsWorld
HomePredictionsDigestsScorecardTimelinesArticlesWorldTechnologyPoliticsBusiness
AI-powered predictive news aggregation© 2026 NewsWorld. All rights reserved.
Trending
FebruaryChinaSignificantMilitaryTimelineDigestFaceDiplomaticFederalTurkeyFridayTrumpDrugGovernanceTensionsCompanyStateIranParticularlyEscalatingCaliforniaTargetingNuclearDespite
FebruaryChinaSignificantMilitaryTimelineDigestFaceDiplomaticFederalTurkeyFridayTrumpDrugGovernanceTensionsCompanyStateIranParticularlyEscalatingCaliforniaTargetingNuclearDespite
All Articles
rajasthan city rename mount abu aburaj kaman kamvan jahazpur yagyapur cm bhajanlal sharma announcement आबूराज , कामवन और यज्ञपुर : माउंट आबू समेत राजस्थान के 3 शहरों का बदलेगा नाम , Jaipur Hindi News
livehindustan.com
Published about 9 hours ago

rajasthan city rename mount abu aburaj kaman kamvan jahazpur yagyapur cm bhajanlal sharma announcement आबूराज , कामवन और यज्ञपुर : माउंट आबू समेत राजस्थान के 3 शहरों का बदलेगा नाम , Jaipur Hindi News

livehindustan.com · Feb 27, 2026 · Collected from GDELT

Summary

Published: 20260227T171500Z

Full Article

राजस्थान की राजनीति और प्रशासनिक इतिहास में शुक्रवार का दिन अहम बन गया जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में तीन ऐतिहासिक शहरों के नाम बदलने की घोषणा कर दी। अब माउंट आबू को अबूराज, कामां को कामवन और जहाजपुर को यज्ञपुर के नाम से जाना जाएगा। राजस्थान की राजनीति और प्रशासनिक इतिहास में शुक्रवार का दिन अहम बन गया, जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में तीन ऐतिहासिक शहरों के नाम बदलने की घोषणा कर दी। अब माउंट आबू को अबूराज, कामां को कामवन और जहाजपुर को यज्ञपुर के नाम से जाना जाएगा।सरकार ने इसे प्रदेश की सांस्कृतिक अस्मिता और ऐतिहासिक पहचान को पुनर्स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।माउंट आबू बना ‘अबूराज’सिरोही जिले का प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू अब आधिकारिक रूप से अबूराज कहलाएगा।अरावली पर्वतमाला की गोद में बसा यह स्थल वर्षों से राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन रहा है। सरकार का कहना है कि ‘अबूराज’ नाम इसकी प्राचीन पहचान से जुड़ा हुआ है, जिसे अब औपचारिक मान्यता दी जा रही है।कामां अब कहलाएगा ‘कामवन’भरतपुर जिले का धार्मिक महत्व वाला कस्बा कामां अब कामवन के नाम से जाना जाएगा।सरकार के अनुसार यह नाम ब्रज क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक परंपराओं से जुड़ा है। लंबे समय से स्थानीय स्तर पर इस नाम को पुनर्स्थापित करने की मांग उठती रही थी।जहाजपुर का नया नाम ‘यज्ञपुर’भीलवाड़ा जिले का ऐतिहासिक नगर जहाजपुर अब यज्ञपुर कहलाएगा।सरकार का दावा है कि इस क्षेत्र का संबंध प्राचीन यज्ञ परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं से रहा है, जिससे प्रेरित होकर नाम परिवर्तन का निर्णय लिया गया।सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का तर्कमुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और लोकभावनाओं का सम्मान करना सरकार की प्राथमिकता है।उनके अनुसार कई स्थानों के मूल नाम समय के साथ परिवर्तित हो गए थे, जिससे उनकी ऐतिहासिक पहचान धुंधली पड़ गई। नए नाम उसी विरासत को पुनर्जीवित करने का प्रयास हैं।राजपत्र अधिसूचना जारी कर सभी सरकारी अभिलेख, पट्टिकाएं और साइन बोर्ड चरणबद्ध तरीके से बदले जाएंगे।विधायकों के लिए नई सुविधाएंघोषणा के दौरान मुख्यमंत्री ने विधायकों के लिए भी महत्वपूर्ण फैसले सुनाए:प्रतिवर्ष महंगाई भत्ते के अनुरूप लागत समायोजन का लाभप्रत्येक विधायक को एक मोबाइल फोन और एक टैबलेटडिजिटल कार्यप्रणाली को मजबूत करने पर जोरसरकार का कहना है कि इससे जनप्रतिनिधियों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े कार्यों में सुविधा होगी।वरिष्ठ पत्रकारों के लिए राहतराज्य सरकार ने वरिष्ठ पत्रकारों के लिए भी कई कल्याणकारी घोषणाएं कीं:60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र पत्रकारों की पेंशन बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाहपात्र विधवाओं को 9 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशनआवासन मंडल के माध्यम से पत्रकार आवास योजनाइन कदमों को लंबे समय से लंबित मांगों की पूर्ति के रूप में देखा जा रहा है।‘गौ सेवा नीति 2026’ लागू करने की घोषणामुख्यमंत्री ने ‘गौ सेवा नीति 2026’ लागू करने की भी घोषणा की।इस नीति का उद्देश्य प्रदेश में गौ संरक्षण, गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण और पशु कल्याण कार्यक्रमों को नई दिशा देना बताया गया है। सरकार का दावा है कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालकों को मजबूती मिलेगी।विधानसभा में की गई इन घोषणाओं ने प्रशासनिक, सामाजिक और राजनीतिक हलकों में व्यापक चर्चा छेड़ दी है।एक ओर नाम परिवर्तन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण से जोड़ा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कल्याणकारी घोषणाओं को विभिन्न वर्गों के लिए राहत पैकेज के रूप में देखा जा रहा है।आने वाले दिनों में नए नामों के साथ इन शहरों की पहचान किस रूप में उभरती है, इस पर पूरे प्रदेश की नजर रहेगी।


Share this story

Read Original at livehindustan.com

Related Articles

livehindustan.comabout 17 hours ago
delhi liquor policy scam timeline kejriwal sisodia arrest to aquital बोतल पर बोतल मुफ्त ; कैसे उठा शराब घोटाले का तूफान , AAP को भारी नुकसान ; पूरी कहानी , Ncr Hindi News

Published: 20260227T090000Z

livehindustan.comabout 24 hours ago
trump envoys jared kushner steve witkoff ukraine russia iran peace talks एक दामाद , दूसरा लंगोटिया यार ! ट्रंप ने दुनिया के सबसे बड़े विवादों की किस्मत दो लोगों के हाथों में सौंपी , International Hindi News

Published: 20260227T024500Z

livehindustan.com1 day ago
Nepal election first time since deadly anti corruption gen Z protests new government stand on India and China भारत या चीन , किसे ज्यादा तवज्जो देगी नेपाल की नई सरकार ? अगले हफ्ते होने हैं चुनाव , India News in Hindi

Published: 20260226T111500Z

livehindustan.com5 days ago
Corruption bribery Stalin true accomplices TVK chief Vijay demands accounting of Tamilnadu CM assets भ्रष्टाचार - रिश्वतखोरी है स्टालिन का असली साथी ; TVK प्रमुख विजय ने मांगा CM से संपत्ति का हिसाब , India News in Hindi

Published: 20260223T111500Z

Bloombergabout 3 hours ago
Paramount’s $57.5 Billion of Warner Debt to Mix Junk, High Grade

Paramount Skydance Corp.’s takeover of Warner Bros. Discovery Inc. is expected to feature an unusual combination of investment-grade and junk-rated debt, as Wall Street banks turn to as many markets as possible to raise $57.5 billion of debt for the acquisition.

DW Newsabout 3 hours ago
Paramount to acquire Warner Bros. Discovery in decision which could alter US media and entertainment landscape

Paramount is set to buy Warner Bros. Discovery, the parent company of Warner Bros. movie studio, HBO and CNN.