NewsWorld
PredictionsDigestsScorecardTimelinesArticles
NewsWorld
HomePredictionsDigestsScorecardTimelinesArticlesWorldTechnologyPoliticsBusiness
AI-powered predictive news aggregation© 2026 NewsWorld. All rights reserved.
Trending
MilitaryIranNuclearTalksStrikesFebruaryDiplomaticIranianLimitedTimelineGenevaIssuesTensionsFacilitiesThursdayTargetsMissilePricesDigestDrugChinaOccurBreakthroughPotentially
MilitaryIranNuclearTalksStrikesFebruaryDiplomaticIranianLimitedTimelineGenevaIssuesTensionsFacilitiesThursdayTargetsMissilePricesDigestDrugChinaOccurBreakthroughPotentially
All Articles
Nepal election first time since deadly anti corruption gen Z protests new government stand on India and China भारत या चीन , किसे ज्यादा तवज्जो देगी नेपाल की नई सरकार ? अगले हफ्ते होने हैं चुनाव , India News in Hindi
livehindustan.com
Published about 7 hours ago

Nepal election first time since deadly anti corruption gen Z protests new government stand on India and China भारत या चीन , किसे ज्यादा तवज्जो देगी नेपाल की नई सरकार ? अगले हफ्ते होने हैं चुनाव , India News in Hindi

livehindustan.com · Feb 26, 2026 · Collected from GDELT

Summary

Published: 20260226T111500Z

Full Article

भारत या चीन, किसे ज्यादा तवज्जो देगी नेपाल की नई सरकार? अगले हफ्ते होने हैं चुनाव ShareFollow Us onनेपाल में बीते साल हुई हिंसा के बाद पहली बार चुनाव होने हैं। जहां एक तरफ युवा उम्मीदवार अर्थव्यवस्था में सुधार और पुरानी राजनीतिक जमात को हटाने का वादा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अनुभवी नेता स्थिरता और सुरक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं।Nepal Elections: नेपाल में बीते साल भ्रष्टाचार विरोधी जेन Z प्रदर्शनों और के पी शर्मा ओली की सरकार गिरने के करीब छह महीने बाद अगले सप्ताह आम चुनाव होने हैं। सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने 5 मार्च को मतदान की घोषणा की थी, जिसके बाद देश में नई सरकार चुनी जाएगी। इस चुनाव पर भारत भी नजरें रख रहा है। भारत में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि नेपाल की नई चुनी हुई सरकार भारत और चीन के बीच तालमेल बैठा पाएगी। और अगर इसका जवाब ना है तो नई सरकार चीन और भारत में से किसे ज्यादा तवज्जो देगी? इस सवाल को लेकर जानकारों ने अपने मत रखे हैं। जानकारों का मानना है कि नेपाल में चाहे किसी की भी सरकार बने, वह भारत और चीन के बीच नेपाल की संतुलित नीति को ज्यादा नहीं बदलेगी।इससे पहले नेपाल में मतदान की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। चुनाव से पहले एक तरफ जहां युवा उम्मीदवार अर्थव्यवस्था में सुधार और पुरानी राजनीतिक जमात को हटाने का वादा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अनुभवी नेता स्थिरता और सुरक्षा की बात कर रहे हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि चुनाव में किस पार्टी को बहुमत मिल सकता है।जारी रह सकती है गठबंधन की राजनीतिनेपाली पत्रकार सुधीर शर्मा के मुताबिक किसी एक पार्टी के लिए पूर्ण बहुमत हासिल करना बहुत मुश्किल होगा, इसलिए गठबंधन की राजनीति जारी रह सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल के भारत और चीन से रिश्ते इस बात पर निर्भर करेंगे कि गठबंधन कैसा होगा और उसमें कौन प्रमुख भूमिका में रहेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि रिश्तों की बुनियाद नहीं बदलेगी, सिर्फ कुछ तरीके बदल सकते हैं।दोनों देशों से कैसे समीकरण?रणनीतिक मायनों में देखा जाए तो भारत नेपाल का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। यह नेपाल के कुल आयात में 63 प्रतिशत यानी 8.6 अरब डॉलर की हिस्सेदारी रखता है। वहीं चीन 13 प्रतिशत यानी 1.8 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा भारत लंबे समय से बहुसंख्यक हिंदू नेपाल को पारंपरिक सहयोगी मानता है और दोनों देशों के बीच खुली सीमा है। नेपाल दोनों देशों से बुनियादी ढांचे के जरिए भी जुड़ा है। कई जलविद्युत परियोजनाओं के जरिए बिजली भारत को जाती है, जबकि चीन तिब्बत के रास्ते बेल्ट एंड रोड पहल के तहत सड़क, रेलवे और हवाईअड्डों में निवेश कर रहा है।संतुलन बनाने की कोशिश रहेगी जारीदक्षिण एशिया विशेषज्ञ माइकल कुगेलमैन के मुताबिक नेपाल की नेतृत्व व्यवस्था आमतौर पर भारत और चीन के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश करती है, भले ही कभी-कभी किसी एक की ओर झुकाव दिखे। उनका मानना है कि अगर युवा नेता सत्ता में आते हैं, तब भी भारत और चीन के साथ नीति में बड़ा अंतर नहीं आएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपना सकती है और बड़े प्रोजेक्ट्स में अपारदर्शी फंडिंग को चुनौती दे सकती है। उनके अनुसार, युवा नेपालियों को ना तो चीन से खास दुश्मनी है और ना ही वे चाहते हैं कि कोई भी देश अपारदर्शी तरीके से नेपाल की राजनीति को प्रभावित करे।


Share this story

Read Original at livehindustan.com

Related Articles

livehindustan.com3 days ago
Corruption bribery Stalin true accomplices TVK chief Vijay demands accounting of Tamilnadu CM assets भ्रष्टाचार - रिश्वतखोरी है स्टालिन का असली साथी ; TVK प्रमुख विजय ने मांगा CM से संपत्ति का हिसाब , India News in Hindi

Published: 20260223T111500Z

livehindustan.com6 days ago
supreme court orders appointement of judicial officers for sir in bengal बंगाल में SIR पर SC का फैसला , न्यायिक अधिकारी करेंगे निगरानी ; ममता बनर्जी की खिंचाई , India News in Hindi

Published: 20260220T110000Z

livehindustan.com8 days ago
Today Aquarius Horoscope 19 February 2026 Aaj ka Kumbh Rashifal daily future predictions कुंभ राशिफल 19 फरवरी 2026 : कुंभ राशि वाले संपत्ति का बंटवारा कर सकते हैं , लवलाइफ में पॉजिटिव चेंज पाएंगे , पढ़ें राशिफल , एस्ट्रोलॉजी न्यूज़

Published: 20260219T003000Z

Gizmodo5 minutes ago
The First Look at ‘Star City’ Is Here, and Apple TV’s Spin-Off Era Has Officially Begun

Set in the world of 'For All Mankind,' the new space race thriller is told from the Soviet Union's point of view.

Bloombergabout 1 hour ago
30-Year Mortgage Rate Falls Below 6% For First Time Since 2022

For the first time since 2022, the average 30-year mortgage rate in the US has slipped below 6%, a milestone that could breathe life into the coming spring home-selling season.

Gizmodoabout 1 hour ago
Here’s a First Look at Nothing’s Colorful New Headphone A

Say "yell-ow" to the Headphone A.