NewsWorld
PredictionsDigestsScorecardTimelinesArticles
NewsWorld
HomePredictionsDigestsScorecardTimelinesArticlesWorldTechnologyPoliticsBusiness
AI-powered predictive news aggregation© 2026 NewsWorld. All rights reserved.
Trending
CrisisInfrastructureStrikesIranTrumpNuclearFebruaryNewsMilitaryReachedLimitedDigestTimelineTrump'sDaysAnnounceDailyTariffsProtestsGreenlandChallengeEuropeanLongevityEmergency
CrisisInfrastructureStrikesIranTrumpNuclearFebruaryNewsMilitaryReachedLimitedDigestTimelineTrump'sDaysAnnounceDailyTariffsProtestsGreenlandChallengeEuropeanLongevityEmergency
All Articles
Corruption bribery Stalin true accomplices TVK chief Vijay demands accounting of Tamilnadu CM assets भ्रष्टाचार - रिश्वतखोरी है स्टालिन का असली साथी ; TVK प्रमुख विजय ने मांगा CM से संपत्ति का हिसाब , India News in Hindi
livehindustan.com
Published about 6 hours ago

Corruption bribery Stalin true accomplices TVK chief Vijay demands accounting of Tamilnadu CM assets भ्रष्टाचार - रिश्वतखोरी है स्टालिन का असली साथी ; TVK प्रमुख विजय ने मांगा CM से संपत्ति का हिसाब , India News in Hindi

livehindustan.com · Feb 23, 2026 · Collected from GDELT

Summary

Published: 20260223T111500Z

Full Article

तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर एक बार फिर तीखा हमला करते हुए सोमवार को कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम के अध्यक्ष के असली दोस्त रिश्वत, भ्रष्टाचार और राजनीतिक लाभ साधने की चाह हैं।तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर एक बार फिर तीखा हमला करते हुए सोमवार को कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष के असली दोस्त 'रिश्वत, भ्रष्टाचार और राजनीतिक लाभ साधने की चाह' हैं। द्रमुक और विशेष रूप से स्टालिन पर लगातार तीखे हमले कर रहे विजय ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वह राजनीति में आने से पहले की अपनी संपत्ति का खुलासा करें और अपनी वित्तीय स्थिति का विवरण दें।अभिनेता ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि स्रोत क्या था। क्या यह आपकी मेहनत की कमाई थी या सत्ता में आने के बाद इसे इकट्ठा किया गया? क्या आप इसे सार्वजनिक तौर पर घोषित कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि यदि वह भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हैं, तो सभी भ्रष्ट तत्व 'हम पर कीचड़ उछालेंगे' लेकिन उन्हें इसकी चिंता नहीं है क्योंकि लोग उनके बारे में जानते हैं।विजय ने मुख्यमंत्री पर लोगों से झूठे वादे करने का आरोप लगाया और सत्तारूढ़ दल के इस दावे को खारिज करने की कोशिश की कि उसने राज्य को 'सुपरस्टार राज्य' के रूप में विकसित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टालिन के 'असली दोस्त रिश्वत, भ्रष्टाचार और राजनीतिक लाभ साधने की चाह' हैं।मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ दल ने अक्सर कहा है कि द्रमुक के शासन में राज्य ने 11.19 प्रतिशत (2024-25) की दो अंकों वाली आर्थिक वृद्धि दर दर्ज की।विजय ने यहां पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए इस साल अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव को 'चौंकाने वाला चुनाव' बताया क्योंकि राज्य की सभी पार्टी कथित तौर पर उनके खिलाफ एकजुट हो गई हैं। उन्होंने दोहराया कि मुकाबला केवल द्रमुक और टीवीके के बीच है। द्रमुक द्वारा चुनावों को 'तमिलनाडु और दिल्ली-राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के बीच की लड़ाई के रूप में पेश किए जाने के चुनावी विमर्श पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में यह लड़ाई राज्य की जनता और भ्रष्टाचार के बीच है। उन्होंने द्रमुक सरकार पर 'अक्षम' होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 'विजय और स्टालिन के बीच युद्ध' है। उन्होंने अपने इस कथन को दोहराया कि टीवीके एक 'शुद्ध शक्ति' है और द्रमुक 'दुष्ट शक्ति' है।विजय ने मुख्यमंत्री के इस दावे को खारिज किया कि उनकी सरकार ने राज्य को 'सुपरस्टार राज्य' के रूप में विकसित किया है। उन्होंने कहा कि के कामराज, सी एन अन्नादुरई और एम जी रामचंद्रन जैसे दिग्गज नेताओं के समय में तमिलनाडु 'बहुत शानदार राज्य' था। उन्होंने द्रमुक शासन को 'निकम्मी उल्टा मॉडल सरकार' करार देते हुए आरोप लगाया कि राज्य को एक 'सुपर-स्टैंड-अप कॉमेडियन' द्वारा चलाया जाने वाला राज्य बना दिया गया है।टीवीके प्रमुख ने कहा कि उन्हें स्टालिक के निजी जीवन से फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि आप जो बनना चाहते हैं, बनें लेकिन आपका शासन दोषपूर्ण है और तमिलनाडु को इसकी जरूरत नहीं है। टीवीके प्रमुख ने दावा किया कि तमिलनाडु का मतलब विजय है और वह पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।स्टालिन ने कहा था कि राजनीति में उनका कोई दुश्मन नहीं है और सब उनके दोस्त है। विजयन ने इस टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा , 'तो फिर करूर भगदड़ के लिए मुझे क्यों दोष दिया जाता है।' उन्होंने टीवीके की एक रैली के दौरान हुई त्रासदी का जिक्र करते हुए यह कहा। इस घटना में 41 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। विजय ने कहा कि अगर हम दोस्त हैं... तो टीवीके (की रैलियों और कार्यक्रमों) के लिए जगह और अनुमति क्यों नहीं दी जाती... आपने करूर त्रासदी के लिए हमें दोषी ठहराने के लिए सब कुछ किया।उन्होंने लोगों के बीच 'बेहद स्पष्टता' की प्रशंसा करते हुए कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद जब टीवीके सरकार बनाएगी, तो वह हर गांव जाएंगे और लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे। विजय इस जिले में चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग पर पल्लिकोंडा टोल प्लाजा के पास अगरमचेरी गांव पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं के उनका जोरदार स्वागत किया। विजय ने टीवीके कार्यकर्ताओं से यह शपथ लेने को कहा कि कोई हमें खरीद नहीं सकता, हमारा वोट (पार्टी चिह्न) सीटी के लिए है। हम किसी की बात पर भरोसा नहीं करेंगे और धोखा नहीं खाएंगे। हम अपने शब्दों से पीछे नहीं हटेंगे। यही सत्य है। इस दौरान विजय ने दोहराया कि टीवीके धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय का समर्थन करती है।


Share this story

Read Original at livehindustan.com

Related Articles

livehindustan.com3 days ago
supreme court orders appointement of judicial officers for sir in bengal बंगाल में SIR पर SC का फैसला , न्यायिक अधिकारी करेंगे निगरानी ; ममता बनर्जी की खिंचाई , India News in Hindi

Published: 20260220T110000Z

livehindustan.com5 days ago
Today Aquarius Horoscope 19 February 2026 Aaj ka Kumbh Rashifal daily future predictions कुंभ राशिफल 19 फरवरी 2026 : कुंभ राशि वाले संपत्ति का बंटवारा कर सकते हैं , लवलाइफ में पॉजिटिव चेंज पाएंगे , पढ़ें राशिफल , एस्ट्रोलॉजी न्यूज़

Published: 20260219T003000Z

livehindustan.com5 days ago
Rising Illness Due to Weather Changes in Jaunpur 27 Increase in Patients बदलता मौसम बिगाड़ रहा सेहत , 4 दिन में बढ़े 27 % मरीज , Jaunpur Hindi News

Published: 20260218T191500Z

livehindustan.com6 days ago
why muhammad yunus advisors are leaving bangladesh now for safe exit बांग्लादेश छोड़कर क्यों भाग रहे मोहम्मद यूनुस के करीबी ? आखिर किस बात का है डर , International Hindi News

Published: 20260217T064500Z

livehindustan.com8 days ago
Israeli Prime Minister Netanyahu tough on Iran nuclear program message to US before deal पूरी तरह नष्ट करना होगा ; ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नेतन्याहू सख्त , डील से पहले अमेरिका को संदेश , Middle - east Hindi News

Published: 20260215T221500Z

livehindustan.com8 days ago
Will Muhammad Yunus become Bangladesh president Speculation rages amid new govt अब बांग्लादेश के राष्ट्रपति बनेंगे मोहम्मद यूनुस ? नई सरकार गठन की तैयारियों के बीच कयास तेज , International Hindi News

Published: 20260215T101500Z