NewsWorld
PredictionsDigestsScorecardTimelinesArticles
NewsWorld
HomePredictionsDigestsScorecardTimelinesArticlesWorldTechnologyPoliticsBusiness
AI-powered predictive news aggregation© 2026 NewsWorld. All rights reserved.
Trending
AlsTrumpFebruaryMajorDane'sResearchElectionCandidateCampaignPartyStrikesNewsDigestSundayTimelineLaunchesPrivateGlobalCongressionalCrisisPoliticalEricBlueCredit
AlsTrumpFebruaryMajorDane'sResearchElectionCandidateCampaignPartyStrikesNewsDigestSundayTimelineLaunchesPrivateGlobalCongressionalCrisisPoliticalEricBlueCredit
All Articles
Lucknow Congress Protest , यूं ही कोई नेता नहीं बन जाता , बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश , कांग्रेस नेता की संघर्ष की तस्वीरें हो रहीं वायरल - viral picture of congress siege and protest at up vidhan bhawan - Politics News
navbharattimes.indiatimes.com
Published 5 days ago

Lucknow Congress Protest , यूं ही कोई नेता नहीं बन जाता , बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश , कांग्रेस नेता की संघर्ष की तस्वीरें हो रहीं वायरल - viral picture of congress siege and protest at up vidhan bhawan - Politics News

navbharattimes.indiatimes.com · Feb 17, 2026 · Collected from GDELT

Summary

Published: 20260217T144500Z

Full Article

'यूं ही कोई नेता नहीं बन जाता', बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश, कांग्रेस नेता की संघर्ष की तस्वीरें हो रहीं वायरलEdited by: विवेक मिश्रा|नवभारतटाइम्स.कॉम•17 Feb 2026, 7:37 pm ISTअभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान प्रदर्शन में एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने 'यूं ही कोई नेता नहीं बन जाता' वाली कहावत को मानो चरितार्थ कर दिया है। प्रदर्शन के समय जब यूपी कांग्रेस के कोषाध्यक्ष शिव पांडेय बैरिकेडिंग पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें ऊपर चढ़ाने के लिए पार्टी के एक कार्यकर्ता ने अपने चेहरे पर जूते के सोल को भी सह लिया है। हालांकि, हंगामे, नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बीच यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया है। दरअसल, मनेरगा के हक के लिए कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया है। कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ लखनऊ की सड़कों पर कांग्रेस का सैलाब उमड़ा था। वहीं, यूपी कांग्रेस के कोषाध्यक्ष शिव पांडेय ने एनबीटी ऑनलाइन से बातचीत करते हुए बताया कि जब वो बैरिकेडिंग पर चढ़ रहे थे, तभी बैरिकेडिंग हिलने की वजह से वो गिरने की स्थिति में आ गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक कार्यकर्ता ने सहारा दिया। जिसकी वजह से हम बैरिकेडिंग पर चढ़ पाए थे। उन्होंने बताया कि आप फोटो में देख सकते हैं कि एक साइड से एक कार्यकर्ता ने मेरा हाथ भी पकड़ रखा है। पिता पूर्व पीएम नेहरू के करीबी रहे हैंशिव पांडेय ने बताया कि इस दौरान खूब धक्का-मुक्की चल रही थी। पुलिस भी हटा रही थी। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसकी वजह से हमें चोट भी आई है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदर्शन के दौरान चोट आने से उन्हें डॉक्टर को दिखाना पड़ा है। उन्हें इंजेक्शन भी लगाया है। साथ ही दवा भी दी गई है। बताते चलें कि शिव पांडेय का परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है। उनके पिता पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और नेहरू जी के बेहद करीबी रहे हैं। शिव पांडेय ने एनएसयूआई से जुड़कर अपनी छात्र राजनीति शुरू की थी। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी में उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। आज यूपी कांग्रेस में कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। हरदोई के रहने वाले हैं शिव पांडेयशिव पांडेय मूल निवासी हरदोई जिले के रहने वाले हैं, लेकिन बचपन से लखनऊ में रहते हैं। कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडेय ने कहा कि जिस तरह से मनरेगा और सदन में ट्रेड डील व एपस्टीन फाइल्स के मामले पर सरकार बोल नहीं पा रही है। इस समय तानाशाही की सरकार चल रही है। इसी का विरोध करने के लिए हम लोग सड़क पर उतरे थे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने विधानसभा का घेराव करके केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार को चेताया है कि अपनी नीतियों को बदलें। कांग्रेस के इस प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रवक्ता अंशु अवस्थी समेत तमाम नेता को गंभीर चोट पहुंची है।लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। इनका फोकस उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर रहता है। इसके अलावा ओपिनियन और राजनीतिक विश्वलेषण लिखते रहते हैं। जन्मस्थली बाराबंकी है और कर्मस्थली तीन राज्य के कई शहर रहे हैं। 2013 में प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। मध्य प्रदेश जनसंदेश में डेढ़ साल तक खेल पर काम कर चुके हैं। पत्रिका, हिंदुस्तान, अमर उजाला में हाइपर लोकल में काम कर चुके हैं। इसके अलावा दैनिक जागरण नोएडा में डेढ़ साल दिल्ली, और एक साल नोएडा-गाजियाबाद में किए हैं। दिसबंर 2020 से नवभारत टाइम्स के साथ काम कर रहे हैं।... और पढ़ेंMetroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर


Share this story

Read Original at navbharattimes.indiatimes.com

Related Articles

navbharattimes.indiatimes.comabout 3 hours ago
Turkey Nuclear Weapon Nato India Worry , तुर्की NATO की छतरी के नीचे कभी भी बना सकता है परमाणु बम , भारत को चिंता करनी चाहिए , अमेरिकी एक्सपर्ट की चेतावनी - turkey nuclear weapon nato erdogan islamic caliph pakistan ties india must worry - Rest of Eu...

Published: 20260222T071500Z

navbharattimes.indiatimes.comabout 23 hours ago
जाति - जाति का शोर मचाते केवल कायर , क्रूर ; दिनकर की कविता यूपी विधानसभा में सीएम योगी ने क्यों पढ़ी

Published: 20260221T114500Z

navbharattimes.indiatimes.com1 day ago
AIDMK से निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम कौन ? जिन्होंने स्टालिन सरकार की उपलब्धियों को सराहा

Published: 20260221T064500Z

navbharattimes.indiatimes.com1 day ago
दलित - पिछड़ों की राजनीति करने वाले अब ब्राह्मण जाप क्यों कर रहे ? उत्तर प्रदेश से बिहार तक बेचैनी - Brahmins become political hotcakes from Uttar Pradesh to Bihar

Published: 20260221T054500Z

navbharattimes.indiatimes.com2 days ago
Tariq Rehman BNP Vs Nahid Islam India News , बांग्लादेश की राजनीति में नया व‍िवाद , छात्र नेता ने तारिक रहमान के खिलाफ खोला मोर्चा , भारत से बताया कनेक्शन - nahid islam target tarique rehman says bnp colluded with india awami league during election -...

Published: 20260220T114500Z

navbharattimes.indiatimes.com2 days ago
Benjamin Netanyahu On Iran War , ईरान की सरकार का नामोनिशान मिटा देगा अमेरिका , एक्‍सपर्ट ने बताया प्‍लान , नेतन्याहू ने कहा - अकल्पनीय जवाब मिलेगा - israel iran conflict rise as ex centcom deputy chief and netanyahu warns unimaginable response - Uae...

Published: 20260220T110000Z