NewsWorld
PredictionsDigestsScorecardTimelinesArticles
NewsWorld
HomePredictionsDigestsScorecardTimelinesArticlesWorldTechnologyPoliticsBusiness
AI-powered predictive news aggregation© 2026 NewsWorld. All rights reserved.
Trending
MilitaryAnnounceMajorTariffMarketChinaTradePricesCourtLegalPressureTargetStrikeFebruaryNuclearIssueTrumpLaborHongKongTechSafetyTensionsLaunch
MilitaryAnnounceMajorTariffMarketChinaTradePricesCourtLegalPressureTargetStrikeFebruaryNuclearIssueTrumpLaborHongKongTechSafetyTensionsLaunch
All Articles
Akhilesh Yadav News Story , सपा में शामिल होने के बाद एक्टिव मोड में दिखे नसीमुद्दीन सिद्दीकी , मुलाकातों का दौर शुरू - naseemuddin siddiquis big move after bsp congress now joins sp proximity increases with akhilesh yadav - Politics News
navbharattimes.indiatimes.com
Published 3 days ago

Akhilesh Yadav News Story , सपा में शामिल होने के बाद एक्टिव मोड में दिखे नसीमुद्दीन सिद्दीकी , मुलाकातों का दौर शुरू - naseemuddin siddiquis big move after bsp congress now joins sp proximity increases with akhilesh yadav - Politics News

navbharattimes.indiatimes.com · Feb 18, 2026 · Collected from GDELT

Summary

Published: 20260218T170000Z

Full Article

सपा में शामिल होने के बाद एक्टिव मोड में दिखे नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मुलाकातों का दौर शुरूEdited by: विशाल चौबे|Lipi•18 Feb 2026, 9:22 pm ISTअभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। बीते दिनों नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। वहीं, समाजवादी पार्टी में आने के बाद से नसीमुद्दीन सिद्दीकी बेहद एक्टिव नजर आ रहे हैं। लगातार मुलाकातों का दौर जारी है। इसी बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन के साथ एक बेहद अहम मुलाकात की है। दरअसल, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को पूर्व एमएलसी व सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन से मुलाकात की है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा प्रवक्ता सुनील साजन के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे थे। जहां दोनों नेताओं के बीच बेहद अहम मानी जाने वाली बातचीत हुई है। इस मुलाकात के संबंध में सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने बताया कि सालों तक बहुजन समाज की सशक्त आवाज रहे वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज मेरे लखनऊ आवास पर आकर शिष्टाचार भेंट की है। समाजवाद से जुड़े विचारों पर चर्चासपा प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संघर्षपूर्ण सफर और समाजवाद से जुड़े उनके विचारों पर विस्तार से चर्चा हुई है। सुनील साजन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि उनका यह कदम अखिलेश यादव के विजन इंडिया में पीडीए की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाएगा।यूपी की राजनीति में एक बड़ा नामबताते चलें कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी यूपी की राजनीति में एक बड़ा नाम रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती की सरकार में पूर्व मंत्री के पास कई महत्वपूर्ण विभाग भी थे। नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा को छोड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। अब उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम उठाते हुए मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जर्नलिस्ट हैं। विशाल चौबे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। विशाल ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।... और पढ़ेंMetroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर


Share this story

Read Original at navbharattimes.indiatimes.com

Related Articles

navbharattimes.indiatimes.comabout 10 hours ago
जाति - जाति का शोर मचाते केवल कायर , क्रूर ; दिनकर की कविता यूपी विधानसभा में सीएम योगी ने क्यों पढ़ी

Published: 20260221T114500Z

navbharattimes.indiatimes.comabout 15 hours ago
AIDMK से निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम कौन ? जिन्होंने स्टालिन सरकार की उपलब्धियों को सराहा

Published: 20260221T064500Z

navbharattimes.indiatimes.comabout 16 hours ago
दलित - पिछड़ों की राजनीति करने वाले अब ब्राह्मण जाप क्यों कर रहे ? उत्तर प्रदेश से बिहार तक बेचैनी - Brahmins become political hotcakes from Uttar Pradesh to Bihar

Published: 20260221T054500Z

navbharattimes.indiatimes.com1 day ago
Tariq Rehman BNP Vs Nahid Islam India News , बांग्लादेश की राजनीति में नया व‍िवाद , छात्र नेता ने तारिक रहमान के खिलाफ खोला मोर्चा , भारत से बताया कनेक्शन - nahid islam target tarique rehman says bnp colluded with india awami league during election -...

Published: 20260220T114500Z

navbharattimes.indiatimes.com1 day ago
Benjamin Netanyahu On Iran War , ईरान की सरकार का नामोनिशान मिटा देगा अमेरिका , एक्‍सपर्ट ने बताया प्‍लान , नेतन्याहू ने कहा - अकल्पनीय जवाब मिलेगा - israel iran conflict rise as ex centcom deputy chief and netanyahu warns unimaginable response - Uae...

Published: 20260220T110000Z

navbharattimes.indiatimes.com3 days ago
अमावस्या के अशुभ मुहूर्त में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का शपथ ग्रहण , पाकिस्तान से बढ़ेगी नजदीकी भारत को होगी चिंता

Published: 20260219T054500Z