NewsWorld
PredictionsDigestsScorecardTimelinesArticles
NewsWorld
HomePredictionsDigestsScorecardTimelinesArticlesWorldTechnologyPoliticsBusiness
AI-powered predictive news aggregation© 2026 NewsWorld. All rights reserved.
Trending
CourtTariffsAnnouncesFebruaryCasesCrisisTrumpChallengeNewsDigestTimelineMajorHealthCaseCovid-19ReportingDailyAnnouncementMilitaryParacetamolPublicExpandedTargetingIncluding
CourtTariffsAnnouncesFebruaryCasesCrisisTrumpChallengeNewsDigestTimelineMajorHealthCaseCovid-19ReportingDailyAnnouncementMilitaryParacetamolPublicExpandedTargetingIncluding
All Articles
दिल्ली सहित देशभर में नकली और एक्सपायरी दवाओं का फैला गोरखधंधा : 8000 गिरफ्तारियां - indias counterfeit expired drug scam 8000 arrests millions seized
jagran.com
Published about 4 hours ago

दिल्ली सहित देशभर में नकली और एक्सपायरी दवाओं का फैला गोरखधंधा : 8000 गिरफ्तारियां - indias counterfeit expired drug scam 8000 arrests millions seized

jagran.com · Feb 23, 2026 · Collected from GDELT

Summary

Published: 20260223T211500Z

Full Article

अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली सहित देश में एक्सपायरी (समय सीमा समाप्त) दवाओं को नए लेबल, बारकोड व रिपैकेजिंग (पुनर्पैकिंग) के जरिए दोबारा बाजार में उतारने और नकली दवाओं की बिक्री का गोरखधंधा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभागों की सख्ती और संयुक्त अभियानों के बावजूद इनका नेटवर्क कमजोर पड़ता नजर नहीं आ रहा।2021 से जून 2025 के बीच इस तरह के छह हजार से अधिक मामले दर्ज हुए और करीब आठ हजार आरोपितों की गिरफ्तारी हुई। जबकि 45 लाख से ज्यादा टैबलेट, कैप्सूल और इंजेक्शन जब्त किए गए। जो सार्वजनिक स्वास्थ्य की चिंता बढ़ा रहे हैं। ये वे मामले हैं जो पुलिस और एजेंसियों की कार्रवाई में सामने आए जबकि कई सौदे और सप्लाई चैन अब भी पकड़ से बाहर हैं।केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन) की मासिक ड्रग अलर्ट रिपोर्टों 2024–25 बताती हैं कि इस दौरान बड़ी संख्या में दवा नमूनों को ‘नाट आफ स्टैंडर्ड क्वालिटी्’ (मानक गुणवत्ता से कम) घोषित किया गया, जबकि कई नमूने ‘स्पूरियस’ (नकली) पाए गए।इनमें पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक (प्रतिजैविक) और अन्य सामान्य उपयोग की दवाएं तक शामिल थीं। जनजागरूकता की कमी, सख्त निगरानी और पारदर्शी वितरण प्रणाली के बिना इस पर रोक लगाना अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। आपूर्ति श्रृंखला की जटिलता, सीमित निरीक्षण संसाधन व अवैध नेटवर्क की सक्रियता इसे बढ़ावा दे रही है। वर्षवार बढ़ते आंकड़े 2021 में 566 मामले और 857 गिरफ्तारियां दर्ज हुईं। 2022 में मामले बढ़कर 1343 और 1573 गिरफ्तारी हुई। 2023 में 1415 मामले और 1,736 हुई। 2024 में यह आंकड़ा और बढ़कर 1,854 मामलों तथा 2,290 गिरफ्तारी तक पहुंच गया। 2025 में जून तक इस तरह के 1680 मामलों में 1439 गिरफ्तारियां हुईं। इन पांच वर्षों में कुल 6860 मामलों में 7895 आरोपितों की गिरफ्तारी हुई। चौंकाने वाले आंकड़े -2021 में 42 हजार से ज्यादा टैबलेट तथा इंजेक्शन जब्त हुए।-2022 में 5.64 लाख से अधिक टैबलेट बरामद हुईं।-2023 में 6.38 लाख से ज्यादा टैबलेट जब्त की गईं।-2024 में 28 लाख से अधिक टैबलेट व कैप्सूल बरामद हुए।-2025 (जून तक) में लाखों की संख्या में फार्मास्यूटिकल दवाएं जब्त की गईं। कानून और प्रावधान औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 18 व 27 के तहत नकली, मिलावटी या गलत लेबल वाली दवाओं के निर्माण और बिक्री पर कड़ी सजा का प्रावधान है। इसमें आजीवन कारावास तक शामिल है। 2008 के संशोधन के बाद दंड और कठोर किए गए। दिसंबर 2023 में संशोधित अनुसूची-एम के तहत उत्तम निर्माण प्रक्रिया (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस) के नियम सख्त किए गए। क्यूआर कोड अनिवार्य कर दवा की ट्रेसबिलिटी (अनुसरणीयता) सुनिश्चित की गई है। फिर भी मजबूत होता धंधा इतने बड़े पैमाने पर कार्रवाई और नकली और रिपैकेज एक्सपायरी दवाओं की जब्ती के बावजूद धंधेबाजों क नेटवर्क पूरी तरह टूटता नहीं दिख रहा। प्रतिबंधित श्रेणी की ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम, नाइट्रोजेपाम और कोडीन आधारित दवाओं जैसी साइकोट्रोपिक दवाओं की बढ़ती जब्ती बता रही है कि धंधे का स्वरूप बदल रहा पर, धंधा नहीं।


Share this story

Read Original at jagran.com

Related Articles

jagran.com7 days ago
सुपर बग को जन्म दे रहा एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस , गाजियाबाद में डॉक्टर ने एंटीबायोटिक दवाओं को लेकर दी जानकारी - ghaziabad amr superbugs awareness at silver sign school

Published: 20260217T040000Z

jagran.com8 days ago
एंटीबायोटिक दवाओं का गलत तरीके से निस्तारण बढा सकता है एएमआर का खतरा , गाजियाबाद में डॉक्टर ने दी चेतावनी - ghaziabad amr risk from improper antibiotic disposal

Published: 20260216T040000Z

jagran.com9 days ago
मुहम्मद यूनुस लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ ? तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद सरकार में मिलेगा कौन - सा रोल - bangladesh muhammad yunus future role after tarique rahman becomes pm of ban

Published: 20260215T080000Z

jagran.com9 days ago
एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस : पुराने पर्चे या AI से दवा लेना सेहत के लिए घातक , जेनरिक दवाओं पर भरोसा जरूरी - noida doctors warn against selfmedication amr dangers

Published: 20260215T080000Z

jagran.com9 days ago
हिमाचल विधानसभा बजट सत्र : RDG बंद होने से प्रदेश की राजनीति में हलचल , वित्तीय संकट के बीच ये 5 मुद्दे उठेंगे - himachal pradesh vidhan sabha budget session rdg issue other agendas

Published: 20260215T014500Z

jagran.com9 days ago
Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर पं . प्रदीप मिश्रा ने बताया शिव तत्व का विज्ञान ; ऐसे करें पार्थिव शिवलिंग पूजन , पूरी होगी हर मनोकामना

Published: 20260214T203000Z