NewsWorld
PredictionsDigestsScorecardTimelinesArticles
NewsWorld
HomePredictionsDigestsScorecardTimelinesArticlesWorldTechnologyPoliticsBusiness
AI-powered predictive news aggregation© 2026 NewsWorld. All rights reserved.
Trending
AlsNewsFebruaryMajorDane'sResearchElectionCandidateCampaignPartyStrikesDigestSundayTimelinePrivateCrisisPoliticalEricBlueCreditFundingRamadanAdditionalLaunches
AlsNewsFebruaryMajorDane'sResearchElectionCandidateCampaignPartyStrikesDigestSundayTimelinePrivateCrisisPoliticalEricBlueCreditFundingRamadanAdditionalLaunches
All Articles
Supreme Court on freebies : मुफ्त स्कीमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त , कहा - रोजगार के अवसर बढ़ाएं , मुफ्तखोरी नहीं
dainiktribuneonline.com
Published 3 days ago

Supreme Court on freebies : मुफ्त स्कीमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त , कहा - रोजगार के अवसर बढ़ाएं , मुफ्तखोरी नहीं

dainiktribuneonline.com · Feb 19, 2026 · Collected from GDELT

Summary

Published: 20260219T091500Z

Full Article

Home / देश / Supreme Court on freebies: मुफ्त स्कीमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- रोजगार के अवसर बढ़ाएं, मुफ्तखोरी नहींSupreme Court on freebies: कहा- ऐसी नीतियों पर पुनर्विचार किया जाए, जो देश के आर्थिक विकास में बाधा डालती हैंAgencyनयी दिल्ली, 01:15 PM Feb 19, 2026 IST Updated At : 01:15 PM Feb 19, 2026 ISTSupreme Court on freebies: फ्रीबीज (मुफ्त सुविधाओं) की राजनीति पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि ऐसी नीतियों पर पुनर्विचार किया जाए, जो देश के आर्थिक विकास में बाधा डालती हैं।मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जस्टिस जयमाल्या बागची व न्यायमूर्ति जस्टिस विपल एम पंचोली की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा, “हम भारत में कैसी संस्कृति विकसित कर रहे हैं? यह समझ में आता है कि जो लोग बिजली बिल देने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए कल्याणकारी उपाय किए जाएं, लेकिन बिना सक्षम और असमर्थ के बीच अंतर किए सबको मुफ्त सुविधा देना क्या तुष्टिकरण की नीति नहीं है?”तमिलनाडु की याचिका पर सुनवाईसुनवाई तमिलनाडु पावर डिस्ट्रिब्यूशन कार्पोरेशन लिमिटेड की याचिका पर हुई, जिसमें सभी उपभोक्ताओं को उनकी आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना मुफ्त बिजली देने का प्रस्ताव रखा गया है। बिजली वितरण कंपनी ने इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट रूल्स 2024 ( Electricity Amendment Rules, 2024) के एक प्रावधान को चुनौती दी है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।‘रोजगार के अवसर बढ़ाएं, मुफ्तखोरी नहीं’पीठ ने कहा कि देश के अधिकांश राज्य पहले से ही राजस्व घाटे में हैं, इसके बावजूद वे विकास कार्यों की अनदेखी कर मुफ्त योजनाएं बांट रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी की “अगर सुबह से शाम तक मुफ्त भोजन, फिर मुफ्त साइकिल, फिर मुफ्त बिजली दी जाएगी, तो कौन काम करेगा? कार्य संस्कृति पर इसका क्या असर होगा?” अदालत ने यह भी पूछा कि बिजली टैरिफ अधिसूचित होने के बाद अचानक ‘खजाना खोलने’ का फैसला क्यों लिया गया।विकास बनाम कल्याण पर बहस तेजसुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कई राज्य सरकारें चुनावी वादों के तहत मुफ्त बिजली, पानी, परिवहन और अन्य सुविधाएं देने की घोषणाएं कर रही हैं। अदालत ने संकेत दिया कि राज्यों को विकास परियोजनाओं और रोजगार सृजन पर अधिक ध्यान देना चाहिए, न कि केवल वेतन भुगतान और मुफ्त योजनाओं पर खर्च बढ़ाना चाहिए।बता दें, पंजाब में पहले से ही किसानों को मुफ्त बिजली दी जा रही थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी सरकार आने के बाद से आम जनता को भी प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। इससे पहले आम आदमी पार्टी दिल्ली में भी मुफ्त बिजली योजना का लाभ जनता को दे चुकी है।आम आदमी पार्टी के बाद कांग्रेस, भाजपा सहित कई अन्य राजनीतिक दल भी अपने चुनाव घोषणा पत्रों में मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने की बात कह चुके हैं। यही नहीं केंद्र सरकार भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत 80 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो मुफ्त राशन (गेहूं/चावल) दे रही है।Tags :


Share this story

Read Original at dainiktribuneonline.com

Related Articles

dainiktribuneonline.com1 day ago
कट्टर दक्षिणपंथ की तरफ खिसकती धुरी - dainiktribuneonline . com

Published: 20260220T233000Z

dainiktribuneonline.com2 days ago
Haryana Budget Session LIVE : हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू , अभिभाषण में राज्यपाल ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए छह प्रमुख संकल्प प्रस्तुत किए

Published: 20260220T084500Z

dainiktribuneonline.com3 days ago
छह जिलों की टीमों ने खंगाले 47 मेडिकल स्टोर , दो को किया सील - dainiktribuneonline . com

Published: 20260219T041500Z

dainiktribuneonline.com5 days ago
पूर्व मंत्री चौधरी खुर्शीद अहमद की छठी पुण्यतिथि आज - dainiktribuneonline . com

Published: 20260217T034500Z

Al Jazeeraabout 9 hours ago
Trump to raise US global tariff from 10 to 15% after Supreme Court ruling

Move comes as businesses seek repayment for the estimated $133bn the Trump administration has already collected.

The Hillabout 16 hours ago
Jeffries: Supreme Court tariff ruling a 'crushing defeat for the wannabe King'

House Minority Leader Hakeem Jeffries (D-N.Y.) called the Supreme Court ruling against a majority of President Trump’s tariffs a “crushing defeat for the wannabe King.” “The Supreme Court decision striking down the harmful Trump Tariffs is a big victory for the American people,” Jeffries posted on the social platform X on Friday morning. “And another...