dainiktribuneonline.com · Feb 19, 2026 · Collected from GDELT
Published: 20260219T041500Z
Home / करनाल / छह जिलों की टीमों ने खंगाले 47 मेडिकल स्टोर, दो को किया सीलगुहला चीका में नशे के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईOur Correspondentगुहला चीका, 06:00 AM Feb 19, 2026 IST Updated At : 06:57 PM Feb 18, 2026 ISTगुहला चीका में एक मेडिकल स्टोर को सील करती महिला कर्मचारी। -निसगुहला चीका क्षेत्र में फैले नशे पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। फूड एवं ड्रग कमिश्रर मनोज कुमार व एसडीसी ललित गोयल के निर्देश पर अलग-अलग 6 जिलों से स्वास्थ्य विभाग की 6 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने एसडीसीओ कुरुक्षेत्र सुनील दहिया के नेतृत्व में गुहला चीका के शहरी क्षेत्र के साथ-साथ गांव कांगथली, खेड़ी गुलामअली, ककहेड़ी, कांगथली, भागल, रामथली व खरकां सहित विभिन्न गांवों में संचालित 47 दवा विक्रेताओं की दुकानों को खंगाला। जांच के दौरान टीम सदस्यों ने दुकानों के अंदर रखी हर प्रकार की दवाइयों का बारीकि से निरीक्षण किया और उनसे संबंधित दस्तावेजों को जांचा।कैथल ड्रग कंट्रोल आॅफिसर चेतन वर्मा ने बताया कि गुहला चीका बाॅर्डर से जुड़ा क्षेत्र है। पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में नशे का काफी प्रभाव देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 6 टीमों ने गुहला क्षेत्र के 47 मेडिकल स्टोर के यहां जांच की। हालांकि जांच के दौरान किसी भी मेडिकल स्टोर के यहां से नशीली गोलियां या प्रतिबंधित दवाइयां नहीं मिली। चेतन वर्मा ने बताया कि हालांकि जांच के दौरान 38 दवा विक्रेताओं के यहां खामियां पाई गई हैं जिनको लेकर इन दवा विक्रेताओं को शोकाॅज नोटिस जारी किए जाएंगे। चेतन वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान 2 दुकानों को सील भी किया गया है। वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार दवा विक्रेताओं की बैठकें लेकर उन्हें नशे के प्रति जागरूक करने के साथ इसकी रोकथाम में सहयोग मांगा जा रहा था। विभाग की इसी पहल का परिणाम है कि इतनी बड़ी जांच में किसी भी दुकान से नशीली दवाईयां नहीं मिली। चेतन वर्मा ने बताया कि विभाग भविष्य में भी अपना अभियान इसी प्रकार से जारी रखेगा।Tags :