NewsWorld
PredictionsDigestsScorecardTimelinesArticles
NewsWorld
HomePredictionsDigestsScorecardTimelinesArticlesWorldTechnologyPoliticsBusiness
AI-powered predictive news aggregation© 2026 NewsWorld. All rights reserved.
Trending
TrumpTariffTradeLaunchAnnouncePricesStrikesMajorFebruaryChinaMarketCourtNewsDigestSundayTimelineHongKongServiceMilitaryTechSafetyGlobalOil
TrumpTariffTradeLaunchAnnouncePricesStrikesMajorFebruaryChinaMarketCourtNewsDigestSundayTimelineHongKongServiceMilitaryTechSafetyGlobalOil
All Articles
Priyanka Gandhi Vs Himanta Sarma : असम के सीएम चुनाव से पहले डर गए है , इसलिए आरोप लगा रहे : प्रियंका गांधी
aajsamaaj.com
Published 2 days ago

Priyanka Gandhi Vs Himanta Sarma : असम के सीएम चुनाव से पहले डर गए है , इसलिए आरोप लगा रहे : प्रियंका गांधी

aajsamaaj.com · Feb 20, 2026 · Collected from GDELT

Summary

Published: 20260220T184500Z

Full Article

Priyanka Gandhi Vs Himanta Sarma: असम के सीएम चुनाव से पहले डर गए है, इसलिए आरोप लगा रहे: प्रियंका गांधी कहा- गौरव गोगोई सही रास्ते पर परिवार को राजनीति में घसीटना गलत Priyanka Gandhi Vs Himanta Sarma, (आज समाज), गुवाहाटी: आज असम दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, गौरव गोगोई और उनके परिवार को पाकिस्तान लिंक के आरोपों में घसीटना गलत राजनीति है। असम के सीएम चुनाव से पहले डर गए हैं, इसलिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्हें निजी आरोपों की बजाय राज्य के विकास पर बात करनी चाहिए। प्रियंका बोली, गौरव जी और उनके परिवार को जिस तरह निशाना बनाया जा रहा है, उससे साफ है कि यह गलत राजनीति है। असम की जनता जानती है कि दूसरी तरफ के लोग उनसे घबराए हुए हैं। वह सही रास्ते पर चल रहे हैं। यह उनके लिए सम्मान की बात है। इससे पहले प्रियंका गांधी सुबह गुवाहाटी के पास सोनापुर पहुंचीं। गायक जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। प्रियंका गांधी ने हिमंता के उस बयान का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के लिए कई कारक तय करते हैं। अगर वे दस साल बाद भी मुख्यमंत्री नहीं बनने देने कि बात पर रो रहे हैं, तो मुझे और कुछ कहने की जरूरत नहीं है। असम की युवा पीढ़ी को नौकरी और रोजगार की जरूरत प्रियंका ने कहा, मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उन्होंने असम के विकास के लिए क्या किया है। असम की युवा पीढ़ी को नौकरी और रोजगार की जरूरत है। जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां चुनाव से पहले महिलाओं को पैसा दिया जाता है, लेकिन क्या उन्हें पांच साल सुरक्षा मिली? कितनी महिलाओं को रोजगार मिला और कितनों को आत्मनिर्भर बनाया गया? उन्होंने कहा, राज्य की संपत्ति जनता के हाथ से निकलकर एक परिवार के पास जा रही है और योजनाओं का इस्तेमाल सिर्फ चुनावी फायदा लेने के लिए किया जा रहा है। प्रियंका ने असम राज्य सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की प्रियंका गांधी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार के खिलाफ 20 पॉइंट्स की चार्जशीट जारी की। यह चार्जशीट असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से तैयार की गई है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि प्रियंका गांधी असम की जनता की भावनाएं समझने आई हैं और कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के लिए न्यायिक अधिकारी तैनात करें कलकत्ता हाईकोर्ट: एससी


Share this story

Read Original at aajsamaaj.com

Related Articles

aajsamaaj.com3 days ago
US - Iran War : इस हफ्ते ईरान पर हमला कर सकता है अमेरिका

Published: 20260219T191500Z

divyabhaskar.co.in2 days ago
Priyanka Gandhi Support Gaurav Gogoi ; Condemn Pakistan Link Allegations ; Attack Assam CM Political Strategy

Published: 20260220T081500Z

punjabkesari.in3 days ago
Assam Assembly Election 2026 : प्रियंका गांधी का बड़ा हमला , बीजेपी सरकार पर पीपुल्स चार्जशीट जारी - priyanka gandhi people s chargesheet himanta biswa sarma

Published: 20260219T181500Z

indianexpress.com3 days ago
Wanted to discuss my grievances but Rahul Gandhi reminisced about past : Bhupen Borah on factors that drove exit from Congress

Published: 20260219T091500Z

loksatta.com8 days ago
चांदनी चौकातून : मराठी खासदार नडला ! - Marathi News | Parliament Diaries Saket Gokhale Vs Giriraj Singh Sonia Gandhi Jaya Bachchan Meeting Nilesh Lanke Sunetra Pawar Ssb 93

Published: 20260214T204500Z