NewsWorld
PredictionsDigestsScorecardTimelinesArticles
NewsWorld
HomePredictionsDigestsScorecardTimelinesArticlesWorldTechnologyPoliticsBusiness
AI-powered predictive news aggregation© 2026 NewsWorld. All rights reserved.
Trending
FebruaryStrikesAnnouncesNewsDigestTimelineMilitaryEuropeanInfrastructureGovernmentDailyCrisisSafetyBankingMajorAnnouncementMondayMediaTensionsTrumpHealthClonidineNorthKorea
FebruaryStrikesAnnouncesNewsDigestTimelineMilitaryEuropeanInfrastructureGovernmentDailyCrisisSafetyBankingMajorAnnouncementMondayMediaTensionsTrumpHealthClonidineNorthKorea
All Articles
Jharkhand Municipal Election : झारखंड में आज 43 , 33 , 574 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग , बैलेट पेपर से होगा मतदान
prabhatkhabar.com
Published about 4 hours ago

Jharkhand Municipal Election : झारखंड में आज 43 , 33 , 574 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग , बैलेट पेपर से होगा मतदान

prabhatkhabar.com · Feb 23, 2026 · Collected from GDELT

Summary

Published: 20260223T031500Z

Full Article

Updated at : 23 Feb 2026 7:47 AM (IST) Jharkhand Municipal Election: झारखंड के सभी 48 शहरी निकायों में सोमवार 23 फरवरी को नगर सरकार के गठन के लिए मतदान कराया जा रहा है. सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. राज्य भर में चुनाव को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 6124 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर इस बार निकाय चुनाव में कुल 6124 प्रत्याशी मैदान में हैं. मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 562 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 5562 प्रत्याशी वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. शाम पांच बजे मतदान समाप्त होते ही सभी प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य 8608 मतपेटियों में कैद हो जाएगा. चुनावी मुकाबला कई नगर निकायों में बेहद रोचक माना जा रहा है, जहां स्थानीय मुद्दों पर सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. 43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान राज्य के शहरी क्षेत्रों में कुल 43,33,574 मतदाता पंजीकृत हैं. इनमें 22,07,203 पुरुष, 21,26,227 महिला और 144 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं. आंकड़ों के अनुसार पुरुष मतदाता संख्या थोड़ी अधिक है, लेकिन महिला मतदाताओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय है. मतदान के लिए कुल 1087 वार्डों में प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है. 4304 मतदान केंद्रों पर इंतजाम मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 4304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो 2129 भवनों में स्थापित किए गए हैं. प्रत्येक बूथ पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं. सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ दंडाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके. महिलाओं की मजबूत भागीदारी निकाय चुनाव में इस बार महिलाओं की भागीदारी खास चर्चा में है. पार्षद पद के लिए 2148 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 188 महिलाएं अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं. यह आंकड़ा स्थानीय राजनीति में महिलाओं की बढ़ती सक्रियता और सशक्तिकरण का संकेत देता है. दो रंग का बैलेट पेपर इस चुनाव में मतदाताओं को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करना है. दो अलग-अलग रंग के मतपत्र दिए जा रहे हैं. गुलाबी बैलेट पेपर मेयर या अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए है, जबकि सफेद बैलेट पेपर वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित है. मतदाता दोनों मतपत्रों पर अपनी पसंद दर्ज करने के बाद उन्हें एक ही मतपेटी में डालेंगे. इसे भी पढ़ें: 2018 से सिमटते चले गए रांची के जल स्रोत और वेटलैंड, गहरा गया जलसंकट एक बूथ पर दो-दो मतपेटियां राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक बूथ पर दो-दो मतपेटियां उपलब्ध कराई हैं, ताकि प्रक्रिया सुगम बनी रहे. मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा. इसके बाद निर्धारित तिथि पर मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे. कुल मिलाकर, आज का दिन झारखंड की शहरी सरकारों की दिशा तय करेगा. 6124 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला 43 लाख से अधिक मतदाताओं के हाथ में है. शांतिपूर्ण मतदान के साथ लोकतंत्र का यह उत्सव संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. इसे भी पढ़ें: विधानसभा में बोले सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड के डेवलपमेंट का मॉडल अपना रहे दूसरे राज्य


Share this story

Read Original at prabhatkhabar.com

Related Articles

prabhatkhabar.com3 days ago
ईरान पर हमला करने को तैयार US , अगर जंग छिड़ी तो बदल सकता है दुनिया का भूगोल ; 6 पॉइंट | US Iran war Possibel outcome 6 Circumstances that could change the world geography

Published: 20260220T131500Z

prabhatkhabar.com5 days ago
18 February Top 20 News : भूपेन बोरा पर चढ़ा भगवा रंग , तारिक रहमान को पीएम मोदी का न्योता , तूल पकड़ रहा ममता का टॉर्चर आयोग बयान

Published: 20260218T023000Z

prabhatkhabar.com6 days ago
Bihar Tourism : बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट , देखिए लिस्ट में कौन - कौन है शामिल

Published: 20260217T070000Z

voiceofvienna.orgabout 4 hours ago
Bulgaria Sets April 19 Snap Election After Protests Topple Government

Published: 20260223T040000Z

timeslive.co.zaabout 4 hours ago
Analysts warn ANC internal battles may hurt election prospects

Published: 20260223T031500Z

election.onlinekhabar.comabout 4 hours ago
विमलेन्द्र निधि , धनुषा - ३ , नेपाली कांग्रेस , Nepal Election 2082

Published: 20260223T031500Z