NewsWorld
PredictionsDigestsScorecardTimelinesArticles
NewsWorld
HomePredictionsDigestsScorecardTimelinesArticlesWorldTechnologyPoliticsBusiness
AI-powered predictive news aggregation© 2026 NewsWorld. All rights reserved.
Trending
AlsFebruaryTrumpIranNuclearMajorDane'sResearchElectionCandidateCampaignPartyNewsDigestSundayTimelinePressureOneMilitaryPrivateStrikesGlobalTariffsNation
AlsFebruaryTrumpIranNuclearMajorDane'sResearchElectionCandidateCampaignPartyNewsDigestSundayTimelinePressureOneMilitaryPrivateStrikesGlobalTariffsNation
All Articles
Cancer Awareness : इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों के ज्यादा रहता है पेट के कैंसर का खतरा , स्टडी में मिला संकेत - people with this blood group are at higher risk of stomach cancer study suggests
punjabkesari.in
Published 7 days ago

Cancer Awareness : इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों के ज्यादा रहता है पेट के कैंसर का खतरा , स्टडी में मिला संकेत - people with this blood group are at higher risk of stomach cancer study suggests

punjabkesari.in · Feb 15, 2026 · Collected from GDELT

Summary

Published: 20260215T144500Z

Full Article

Edited By Mehak,Updated: 15 Feb, 2026 06:14 PMA-A+हालिया शोधों में संकेत मिला है कि कुछ ब्लड ग्रुप्स में पेट और पैंक्रियाज कैंसर का खतरा अलग-अलग हो सकता है। ब्लड ग्रुप A और AB वालों में गैस्ट्रिक और पैंक्रियाटिक कैंसर का जोखिम अपेक्षाकृत अधिक पाया गया, जबकि O ग्रुप में खतरा कम देखा गया। हालांकि...नेशनल डेस्क : आजकल कैंसर के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आम तौर पर हम धूम्रपान, खराब खानपान, प्रदूषण, मोटापा और आनुवंशिक कारणों को कैंसर के लिए जिम्मेदार मानते हैं। लेकिन हाल के कुछ मेडिकल अध्ययनों में यह संकेत मिला है कि ब्लड ग्रुप भी कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम से जुड़ा हो सकता है। हालांकि विशेषज्ञ साफ कहते हैं कि ब्लड ग्रुप अकेला कारण नहीं है, बल्कि यह कई कारकों में से एक हो सकता है। गैस्ट्रिक (पेट) कैंसर और ब्लड ग्रुप अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों में पाया गया है कि पेट के कैंसर का खतरा अलग-अलग ब्लड ग्रुप में अलग हो सकता है। ब्लड ग्रुप A वालों में गैस्ट्रिक कैंसर का जोखिम, ब्लड ग्रुप O की तुलना में लगभग 13–19% अधिक पाया गया। ब्लड ग्रुप AB में यह जोखिम करीब 18% तक बताया गया। ब्लड ग्रुप O में अपेक्षाकृत कम जोखिम देखा गया। गैस्ट्रिक कैंसर पेट की अंदरूनी परत की कोशिकाओं के असामान्य रूप से बढ़ने से होता है। शुरुआती चरण में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते, इसलिए अक्सर इसका पता देर से चलता है। यह भी पढ़ें - नहीं खानी पड़ेगी अब दवा... दिल के डाॅक्टर ने बताया High BP को कंट्रोल करने के 6 तरीके पैंक्रियाटिक (अग्न्याशय) कैंसर का संबंध कुछ बड़े स्वास्थ्य अध्ययनों में यह भी सामने आया है कि पैंक्रियाज के कैंसर में भी ब्लड ग्रुप की भूमिका हो सकती है। और ये भी पढ़े Cancer Awareness: सावधान! यह है दुनिया का सबसे घातक कैंसर, साइलेंट किलर की तरह शरीर को करता है खत्म World Cancer Day : अगर 3 हफ्तों से ज्यादा बने रहें ये लक्षण तो हो सकता है पेट का कैंसर, नजरअंदाज... Cancer Awareness : डॉक्टरों ने बताया ये 10 चीजें हैं कैंसर होने की सबसे बड़ी वजह, गलती से भी मत... ब्लड ग्रुप A में पैंक्रियाटिक कैंसर का खतरा लगभग 32% अधिक बताया गया। ब्लड ग्रुप AB में यह जोखिम 50% से अधिक तक देखा गया। वहीं ब्लड ग्रुप O में कुल कैंसर का खतरा लगभग 16% कम पाया गया। हालांकि विशेषज्ञ यह स्पष्ट करते हैं कि ये आंकड़े 'जोखिम की संभावना' दर्शाते हैं, न कि यह कि उस ब्लड ग्रुप वाले हर व्यक्ति को कैंसर होगा। हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैक्टीरिया की भूमिका विशेषज्ञों का मानना है कि ब्लड ग्रुप A वाले लोगों में हेलिकोबैक्टर पाइलोरी (H. pylori) नामक बैक्टीरिया का संक्रमण अधिक देखा गया है। यह बैक्टीरिया पेट के कैंसर से जुड़ा माना जाता है। कुछ मामलों में यह भी पाया गया कि इस बैक्टीरिया की मौजूदगी ब्लड ग्रुप AB में जोखिम को और बढ़ा सकती है। हालांकि संक्रमण न होने पर भी कुछ जोखिम बना रह सकता है। सिर्फ ब्लड ग्रुप जिम्मेदार नहीं डॉक्टरों का कहना है कि ब्लड ग्रुप को कैंसर का सीधा कारण मानना सही नहीं है। कई अन्य कारक भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जैसे: शरीर में लंबे समय तक सूजन इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया कोशिकाओं के बीच संपर्क (Cell interaction) पेट में एसिड का स्तर तंबाकू और शराब का सेवन मोटापा और खराब खानपान प्रदूषण और पर्यावरणीय कारण इसलिए केवल ब्लड ग्रुप के आधार पर घबराने की जरूरत नहीं है। बचाव के लिए क्या करें? चाहे आपका ब्लड ग्रुप A, B, AB या O हो, स्वस्थ जीवनशैली ही सबसे बड़ा बचाव है। संतुलित और पौष्टिक आहार लें ताजे फल और हरी सब्जियां शामिल करें नियमित व्यायाम करें तंबाकू और शराब से दूरी रखें समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराएं जागरूकता और सही जानकारी ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने का सबसे मजबूत हथियार है। स्वस्थ आदतें अपनाकर जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।


Share this story

Read Original at punjabkesari.in

Related Articles

punjabkesari.in3 days ago
Assam Assembly Election 2026 : प्रियंका गांधी का बड़ा हमला , बीजेपी सरकार पर पीपुल्स चार्जशीट जारी - priyanka gandhi people s chargesheet himanta biswa sarma

Published: 20260219T181500Z

punjabkesari.in4 days ago
अब कड़वे फैसले ही गढ़ेंगे हिमाचल का भविष्य - now only bitter decisions will shape the future of himachal

Published: 20260218T040000Z

punjabkesari.in7 days ago
Antibiotic : सावधान ! बार - बार एंटीबायोटिक लेने से पहले जानें जरूरी बातें , नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर - repeated antibiotic use can weaken digestion and immunity

Published: 20260215T144500Z

punjabkesari.in7 days ago
शिवत्व : ज्ञान , शक्ति व चेतना का जागरण - shivatva awakening of knowledge power and consciousness

Published: 20260215T001500Z

South China Morning Postabout 1 hour ago
China amps up electric ships in push to decarbonise waterways, leverage EV prowess

Having electrified its highways, China is mobilising its shipbuilding prowess and battery giants such as CATL to overhaul some shipping fleets, betting that the revolution in green transport can float as well as it drives. The shift towards clean energy underscores Beijing’s broader decarbonisation commitment – vowing to peak carbon emissions by 2030 and achieve neutrality by 2060. These goals have spurred substantial strides in renewable capacity installation, end-use revamps, new technology...

South China Morning Postabout 1 hour ago
Japan youth share photos to show before and after cosmetic surgeries raise copycat concerns

Young people in Japan are using artificial intelligence (AI) to make before-and-after cosmetic surgery photographs which look like they are two “different” versions of themselves in a single setting. Data suggests the country is relatively relaxed about cosmetic procedures, but the latest trend is raising concerns about the effect it might have on youngsters. According to the Japan Society of Aesthetic Plastic Surgery, the country logged about 3.3 million aesthetic medical procedures in 2022,...