
punjabkesari.in · Feb 15, 2026 · Collected from GDELT
Published: 20260215T144500Z
Edited By Sahil Kumar,Updated: 15 Feb, 2026 09:08 PMA-A+आजकल छोटी-सी बीमारी में भी लोग एंटीबायोटिक लेने लगते हैं, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि इसका बार-बार सेवन आंतों की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। आरएमएल हॉस्पिटल के डॉ. सुभाष गिरि के अनुसार, इससे आंतों में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया...नेशनल डेस्कः आज के समय में लोग छोटी-सी बीमारी में भी एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन कर लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि इसका बार-बार इस्तेमाल आंतों की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग के डायरेक्टर डॉ. सुभाष गिरि के अनुसार, एंटीबायोटिक दवाएं केवल बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को ठीक करने के लिए होती हैं। लेकिन इन्हें जरूरत से ज्यादा या बिना डॉक्टर की सलाह के लेने से आंतों में मौजूद “अच्छे” और “बुरे” बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है। गट हेल्थ यानी आंतों की सेहत, हमारे शरीर के लिए बेहद अहम है। आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया न केवल भोजन को पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करते हैं, बल्कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में भी योगदान देते हैं। डॉ. गिरि बताते हैं कि बार-बार एंटीबायोटिक लेने से माइक्रोबायोम असंतुलित हो सकता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, पेट दर्द, दस्त या सूजन बढ़ सकती हैं। लंबे समय तक इसका सेवन शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है और जरूरी पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकता है। एंटीबायोटिक से गट हेल्थ को नुकसान होने के लक्षण - पेट में गड़बड़ी या लगातार दस्त और ये भी पढ़े नए क्रेडिट कार्ड यूजर्स हैं तो जान लें ये 4 जरूरी बातें, वरना पड़ जाएंगे मुसीबत में... दिल्ली के स्कूलों को बार-बार मिल रही बम की धमकियों से चिंतित हुए अभिभावक आयुष्मान कार्ड पर 1 साल में कितनी बार करवा सकते हैं इलाज? जानें सब कुछ - गैस और पेट फूलना - मितली या भूख कम लगना - बार-बार संक्रमण होना - लगातार थकान महसूस होना क्या करें? - एंटीबायोटिक केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लें और पूरा कोर्स पूरा करें। - दवा के दौरान और बाद में संतुलित आहार लें, जिसमें दही, छाछ और फाइबर युक्त भोजन शामिल हो। - पर्याप्त पानी पिएं और अनावश्यक दवाओं से बचें। - किसी भी लक्षण या समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।