NewsWorld
PredictionsDigestsScorecardTimelinesArticles
NewsWorld
HomePredictionsDigestsScorecardTimelinesArticlesWorldTechnologyPoliticsBusiness
AI-powered predictive news aggregation© 2026 NewsWorld. All rights reserved.
Trending
IranMilitaryRegionalIranianStrikesCrisisGulfEuropeanTargetsStatesPowerMarchGovernmentTimelineOperationsNuclearIsraeliMarketsDigestDiplomaticCoalitionProtestsHormuzIsrael
IranMilitaryRegionalIranianStrikesCrisisGulfEuropeanTargetsStatesPowerMarchGovernmentTimelineOperationsNuclearIsraeliMarketsDigestDiplomaticCoalitionProtestsHormuzIsrael
All Articles
बंगाल में तृणमूल को हटाकर बनानी है भाजपा सरकार : अमित शाह
navabharat.com
Published about 4 hours ago

बंगाल में तृणमूल को हटाकर बनानी है भाजपा सरकार : अमित शाह

navabharat.com · Mar 2, 2026 · Collected from GDELT

Summary

Published: 20260302T131500Z

Full Article

मथुरापुर/ कोलकाता, 02 मार्च (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ चुनावी अभियान को तेज करते हुए सोमवार को कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का लक्ष्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को हटाकर पार्टी की सरकार बनाना और राज्य को घुसपैठियों से मुक्त कराना है। श्री शाह ने दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में ‘परिवर्तन यात्रा’ को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल शासन में बंगाल घुसपैठियों का गढ़ बन गया है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन का मतलब है बंगाल को घुसपैठ से मुक्त करना, भ्रष्टाचार से मुक्त करना और तृणमूल सरकार को हटाना है। उन्होंने दावा किया कि यदि फिर से तृणमूल सत्ता में आई तो राज्य का संचालन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं, बल्कि उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी करेंगे।। श्री शाह ने सुश्री बनर्जी पर हमला बोलते हुये राज्य बजट में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए 80 करोड़ रुपये आवंटित करने और मदरसों के लिए 5,700 करोड़ रुपये प्रावधान की बात कही। उन्होंने इसे तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया और कहा कि इससे राज्य का विकास संभव नहीं है। श्री शाह ने आरोप लगाया कि बंगाल पर लगभग आठ लाख करोड़ रुपये का कर्ज है और प्रत्येक नवजात पर 77,000 रुपये का कर्ज आ जाता है। उन्होंने कहा कि बंगाल का नाम लेते ही भ्रष्टाचार की छवि सामने आती है। श्री शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गारंटी है कि एक भी हिंदू शरणार्थी की नागरिकता नहीं जाएगी। उन्होंने सुश्री बनर्जी पर सीएए का विरोध करने का आरोप लगाया। श्री शाह ने कहा कि पहले वाम शासन और फिर टीएमसी सरकार ने बंगाल को गरीबी की ओर धकेला। अब समय है कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को साकार किया जाए। श्री शाह ने बताया कि पूरे राज्य में कुल नौ परिवर्तन यात्राएं निकाली जाएंगी। यह यात्रा सिलीगुड़ी, नवद्वीप, मेदिनीपुर और पुरुलिया से शुरू हो चुकी है, जबकि मालदा, हुगली, बर्धमान, उत्तर 24 परगना और मथुरापुर से नये चरण प्रारंभ किये गये हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार, यह यात्रा केवल मुख्यमंत्री बदलने का अभियान नहीं, बल्कि “व्यवस्था परिवर्तन” का संकल्प है। पार्टी का दावा है कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर “घुसपैठिया-मुक्त बंगाल” का संदेश देंगे। .... Next Post चावल, चीनी, दालों के दाम बढ़े, खाद्य तेलों में घट-बढ़ Mon Mar 2 , 2026 नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ चीनी और दालों में भी तेजी रही। गेहूं की कीमतों में टिकाव देखा गया, जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत […]


Share this story

Read Original at navabharat.com

Related Articles

navabharat.comabout 23 hours ago
ईरान - अमेरिका - इजरायल युद्ध के गहरे मायने , तेल की कीमतें बढ़ने के साथ प्रभावित होगा वैश्विक बाजार

Published: 20260301T190000Z

navabharat.com1 day ago
ईरान के सर्वोच्च नेता की रमजान में हत्या के राजनीतिक - आर्थिक के अलावा हो सकते हैं धार्मिक असर भी

Published: 20260301T134500Z

navabharat.com3 days ago
मध्य - पूर्व में नए युद्ध के खिलाफ अमेरिका , उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान नीति पर दी चेतावनी , कहा - अब अंतहीन संघर्षों में सेना नहीं झोंकेगा प्रशासन

Published: 20260227T090000Z

Gizmodoabout 2 hours ago
Long Covid Is Down, but Not Out, Study Finds

While most people may recover, millions of Americans still had long covid as of 2024, new research estimates.

Gizmodoabout 2 hours ago
Taser Chess: No, Masochism Is Not a Shortcut to Chess Stardom

Look, your kinks are your own, but they won't make you better at chess.

The Vergeabout 2 hours ago
Samsung’s Digital Home Key lets you use your phone as your key

Just days after showing off the Galaxy S26, Samsung is finally rolling out the ability for users to unlock their home with a tap of their phone or by simply approaching their door. The new feature, called Digital Home Key, will live inside Samsung Wallet and is powered by the Aliro smart home standard. Samsung first teased its Digital Home Key feature in 2024 and said the feature would be available in 2025. That didn't pan out, as the CSA's Aliro standard - which will let users unlock smart locks with any phone - only arrived in February of this year. The new standard uses near-field communication (NFC) for its tap-to-unlock technology. It … Read the full story at The Verge.