
haryana.punjabkesari.in · Mar 1, 2026 · Collected from GDELT
Published: 20260301T161500Z
हरियाणा के सभी सरकारी भवनों में होने चाहिए ये बदलाव, अनिल विज ने दिया खास सुझाव हरियाणा सरकार के तीन विभागों की कमान संंभाल रहे प्रदेश के श्रम और ऊर्जा, परिवहन मंत्री अनिल विज का कहना है कि प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में सौलर ऊर्जा के पैनल लगाए जाएं, इसके लिए प्रस्ताव दियाचंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा सरकार के तीन विभागों की कमान संंभाल रहे प्रदेश के श्रम और ऊर्जा, परिवहन मंत्री अनिल विज का कहना है कि प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में सौलर ऊर्जा के पैनल लगाए जाएं, इसके लिए प्रस्ताव दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रात दिन बजट को लेकर काम काज करने में जुटे हुए हैं, सभी वर्गों से सुझाव व फीडबैक लिया गया है। विज ने उम्मीद जताई है, कि प्रदेश का बजट सभी वर्गों के कल्याण का बजट होगा। विज का कहना है कि प्रदेश के सीएम लोककल्याण के लिए बहुत से काम कर रहे हैं, मेरे विभागों को लेकर अपनी राय और सुझाव रख दिए हैं। बजट कल पेश होगा , उसमें सारा कुछ साफ हो जाएगा। हां, सारे सरकारी विभागों में सौलर पैनल अनिवार्य कर दिए जाएं यह सुझाव सरकार को दिया गया है। राहुल पर विज का वार-बोले अपनी पार्टी के लिए घातक व्यक्ति वरिष्ठ मंत्री अनिल विज का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को अपनी पार्टी के लिए ही घातक बताया है, उन्होंने कहा कि 95 चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस नेता को असली बात समझ नहीं आ रही है। कांग्रेस ने 50 से 60 साल तक जो भी सियासत की है, वो विकास की नहीं बल्कि बेवजह के नारे थे, अब राजनीति के मायने देश के प्रधानमंत्री मोदी ने बदल दिए हैं, मेहनत करने और देश को आगे ले जाने के लिए 2047 का विजन उनके पास में है। वे देश को पूरी तरह से विकसित करने के पक्ष में है, इसके पहले बड़े बड़े विद्वान पीएम बने लेकिन इस तरफ नहीं सोचा हमारे से बाद में काफी देश आजाद हुए लेकिन देश विकासशील श्रेणी में रहा लेकिन देश की पूरे विश्व में आज धाक है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी जहां जहां पर भी जाते हैं, वहां उनकी पार्टी हार जाती है। कांग्रेस का सफाया हो चुका है, पंजाब में कांग्रेस समाप्त हो गई है, देश में भी समाप्ति की तरफ है। पीएम मोदी ने सियासत का कल्चर बदल दिया है। कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों को गुमराह कर वोट लिया है, अब मोदी जी ने देश में विकास की सियासत शुरु की है। आज देश अर्थव्यवस्था में देश विश्व में तीसरे स्थान पर आ गया है। पंजाब में कांग्रेस का सफाया पंजाब में विज ने कहा कि आने वाले वक्त में भाजपा का परचम लहराएगा, पंजाब के लोग पूरे देश की राजनीति देख रहे हैं। आने वाले वक्त में पंजाब में भाजपा को मौका देना वहां के लोग चाहते हैं। विज ने आप और कांग्रेस को लेकर पंजाब में कहा कि वहां पर सभी इनकी हकीकत समझ चुके हैं, इसलिए आने वाले वक्त में वहां पर भाजपा की सरकार बनेगी, यह सर्वे एजेंसियां भी बता रही हैं। आप नेताओं को अभी से ढोल बजाने की जरूरत नहीं विज विज ने कहा कि अभी मामला हाई कोर्ट में लंबित है, इसलिए आप नेताओं को ज्यादा खुशी नहीं मनानी चाहिए, विज ने कहा कि यह कोई फाइनल फैसला नहीं है, शराब घोटाला को लेकर ठोस साक्ष्य एजेंसियों के पास में है। आने वाले वक्त में देखते हैं क्या होता है। और ये भी पढ़े हरविंद्र कल्याण ने अनिल विज का जाना कुशलक्षेम, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए दिनभर उनके प्रशंसकों का लगा तांता हरियाणा सरकार ने सीवरेज सिस्टम में किया बड़ा बदलाव, अब ठेकेदारों को मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी