
hindi.moneycontrol.com · Feb 26, 2026 · Collected from GDELT
Published: 20260226T130000Z
अगर आप कभी अस्पताल में भर्ती हुए हैं, तो उसकी जानकारी भी हेल्थ इंश्योरेंस लेते वक्त दें। हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय हम अक्सर यह देखते हैं कि कवरेज कितना है, प्रीमियम कितना देना होगा और कौन से अस्पताल नेटवर्क में हैं। लेकिन एक हिस्सा ऐसा है जिसे लोग जल्दबाजी में भर देते हैं, प्रपोजल फॉर्म।यही फॉर्म बीमा कंपनी और आपके बीच होने वाले समझौते की बुनियाद होता है। इसमें दी गई आपकी मेडिकल और निजी जानकारी के आधार पर ही पॉलिसी की शर्तें तय होती हैं। इसलिए यहां दी गई हर जानकारी सही और पूरी होनी चाहिए।प्रपोजल फॉर्म को हल्के में न लेंप्रपोजल फॉर्म सिर्फ कागजी औपचारिकता नहीं है। यह आपकी हेल्थ प्रोफाइल का आधिकारिक रिकॉर्ड बनता है। बीमा कंपनी इसी जानकारी के आधार पर जोखिम का आकलन करती है और तय करती है कि कवरेज कैसे और किन शर्तों पर दिया जाएगा। अगर यहां कोई बात छूट जाती है या सही तरीके से नहीं बताई जाती, तो बाद में क्लेम के समय परेशानी हो सकती है।मौजूदा बीमारियों का जिक्र जरूर करेंअगर आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉयड, अस्थमा, दिल की बीमारी या कोई अन्य पुरानी समस्या है, और डॉक्टर ने उसका इलाज किया है, तो उसे जरूर लिखें। यह जरूरी नहीं कि बीमारी गंभीर हो या अभी तकलीफ दे रही हो। अगर आप दवा से उसे कंट्रोल कर रहे हैं, तब भी जानकारी देना जरूरी है। बीमारी छिपाने से आगे चलकर क्लेम अटक सकता है।पहले अस्पताल में भर्ती या सर्जरी हुई हो तो बताएंअगर आप कभी अस्पताल में भर्ती हुए हैं, कोई सर्जरी करवाई है या किसी बड़ी बीमारी का इलाज हुआ है, तो उसकी जानकारी भी दें। चाहे वह कई साल पहले क्यों न हुआ हो। मेडिकल इतिहास का हर हिस्सा बीमा कंपनी के लिए अहम होता है।इस समय दवा ले रहे हैं या इलाज चल रहा है?अगर आप अभी किसी दवा पर हैं, डॉक्टर की निगरानी में हैं या किसी लक्षण के लिए विशेषज्ञ से सलाह ले रहे हैं, तो यह भी साफ तौर पर लिखें। कई लोग छोटी समस्या समझकर जानकारी नहीं देते, लेकिन बीमा कंपनी के लिए हर मेडिकल तथ्य महत्वपूर्ण होता है।जीवनशैली से जुड़े सवालों का सही जवाब देंधूम्रपान करते हैं या नहीं, शराब का सेवन करते हैं या नहीं, वजन कितना है- ऐसे सवाल सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं। इनका सही जवाब देना जरूरी है। गलत या अधूरी जानकारी देने से भविष्य में विवाद हो सकता है।पुराना बीमा इतिहास भी बताएंअगर आपने पहले कोई हेल्थ इंश्योरेंस लिया था, उस पर कोई खास शर्त लगी थी, कोई बीमारी कवरेज से बाहर रखी गई थी या आपका प्रस्ताव कभी रिजेक्ट हुआ था, तो यह सब जानकारी साझा करें। पारदर्शिता आगे चलकर आपके ही काम आती है।क्लेम तय नियमों के आधार पर होता हैस्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमिताभ जैन के मुताबिक, हर हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम एक तय और विनियमित प्रक्रिया के तहत जांचा जाता है। उनका कहना है कि जब कोई क्लेम सार्वजनिक चर्चा में आता है तो भावनाएं तेज हो सकती हैं और भरोसे पर सवाल उठ सकते हैं। लेकिन क्लेम का फैसला उन्हीं शर्तों पर आधारित होता है, जिन पर पॉलिसी लेते समय सहमति बनी थी।जैन का कहना है, 'अगर मेडिकल रिकॉर्ड में कोई पुरानी बीमारी सामने आती है जिसे पहले नहीं बताया गया था, तो कंपनी को वेटिंग पीरियड और अन्य नियमों के तहत क्लेम की जांच करनी पड़ती है। जब सभी दस्तावेज और जानकारी साफ होती है, तो अधिकतर क्लेम आसानी से निपट जाते हैं।'प्रस्ताव फॉर्म को मौका समझें, बोझ नहींफाइनेंशियल एडवाइजर्स का मानना है कि प्रपोजल फॉर्म को औपचारिकता समझकर जल्दी में नहीं भरना चाहिए। इसे अपने स्वास्थ्य की सही तस्वीर रखने का मौका समझें। जितनी साफ और पूरी जानकारी देंगे, उतना ही भविष्य में क्लेम आसान रहेगा।हेल्थ इंश्योरेंस का मकसद इलाज के समय आर्थिक सहारा देना है। प्रपोजल फॉर्म भरते समय थोड़ी सावधानी और ईमानदारी आगे चलकर बड़ी राहत बन सकती है। यही एक छोटा कदम आपकी सुरक्षा को मजबूत करता है।Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।